Arjun Kapoor से शादी करने जा रही है Malaika Arora, खुद पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Malaika Arora Post : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसके बाद उनके और अर्जुन कपूर के शादी की खबरें तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Malaika Arora Post : क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) शादी करने वाली है? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट से अब हर कोई यह सवाल पूछ रहा है। बॉलीवुड एक्टर्स मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद उनके और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों के फैंस इन्हें शादी के बंधन में देखना चाहते हैं। वही अब मलाइका अरोड़ा ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने यह फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वह जल्द शादी करने वाली है।

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर से ज्यादा इसके कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस शर्माते हुए ब्लैक टैंक टॉप में पोज देती हुई नजर आ रही है। वही इस तस्वीर को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘मैंने हां कह दिया।’

इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर खबरें तेज हो गई है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली है। मलाइका अरोड़ा के फैंस के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाइयां देते नहीं थक हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अर्जुन कपूर की दुल्हन बनेगी या नहीं, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा। मगर उनके इस पोस्ट ने दोनों के फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। ऐसे में अब दोनों के चाहने वाले मलाइका और अर्जुन को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Crakk के लिए Vidyut Jammwal ने किया अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट, शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो

ताज़ा ख़बरें