बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखेंगे Pearl V Puri, रेप केस में खा चुके हैं जेल की हवा

Pearl V Puri Bollywood Debut : टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी रेप के केस में फंसने के बाद अब सिल्वर स्क्रीन पर अपना परचम लहराएंगे। इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। पढ़ें पूरी खबर।

Pearl V Puri Bollywood Debut : एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर है। उनके अदाकारी के लोग कायल है। मगर काफी लंबे समय से एक्टर टीवी की दुनिया से गायब है। लेकिन अब इसी बीच टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। खबरें हैं कि एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और मिजान जाफरी के साथ अब एक्टर बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं। यानी कि फिल्म ‘ यारियां 2’ में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी नजर आएंगे।

बता दे कि एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार के साथ पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) का यह दूसरा प्रोजेक्ट होने वाला है। इससे पहले दोनों साल 2020 में आए ‘तेरी आंखों में’ गाने में एक साथ नजर आ चुके हैं। ऐसे में जून 2021 में पर्ल वी पुरी को पुलिस ने एक नाबालिग के साथ रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें ज़मानत भी मिल गई थी। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक्टर ने इस बात की जानकारी दे दी है कि वह फिल्म यारियां 2 में नजर आने वाले हैं।

बता दे कि अपने ऊपर लगे हुए रेप केस को लेकर पर्ल (Pearl V Puri) ने इसे गलत बताया था। उस दौरान एक पोस्ट शेयर कर एक्टर ने लिखा था कि,’ लोगों को परखने का जीवन में अपना तरीका है। मैंने कुछ महीने बाद अपना नाम खो दिया, फिर उसके बाद 17 वे दिन मैंने अपने पिता को खोया और फिर मेरी मां को कैंसर हो गया। तभी मुझ पर यह आरोप लगाया गया। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए काफी भयानक सपने की तरह थे। रातोंरात मुझे एक अपराधी की तरह महसूस कराया गया। मेरी मां के कैंसर के इलाज के बीच इस सबने मुझे तोड़ दिया है, जिससे मैं असहाय महसूस कर रहा था।’ जिस वक्त एक्टर पर रेप का आरोप लगा था उस वक्त टीवी एक्ट्रेस हिना खान, निया शर्मा, अली गोनी समेत कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतरे थे।

यह भी पढ़ें : Ranveer Singh से अलग होने पर Deepika Padukone ने कही यह बात

ताज़ा ख़बरें