Pushpa 2 से सामने आया Allu Arjun का दमदार फर्स्ट लुक, इस अंदाज में नजर आए एक्टर

Allu Arjun Pushpa 2 Look : अल्लू अर्जुन जल्द ही फिल्म पुष्पा 2 के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म से अब अल्लू अर्जुन की पहली झलक सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर।

Allu Arjun Pushpa 2 Look : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर हर फिल्म का रिकॉर्ड तोड दिया था। इस फ़िल्म के बाद हर कोई अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं। वही अब एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग भी शुरू कर दी हैं। ऐसे में अब इसी बीच फिल्म के सेट से अल्लू अर्जुन का दमदार लुक सामने आया ही जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। 

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूमने वाले हैं। पुष्पा 2 के सिनेमेटोग्राफर मिरोस्ला कूबा ब्रोजेक ने अब अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया है। इस तस्वीर में मिरोस्ला और अल्लू अर्जुन एक साथ फ्रेम में नजर आ रहें हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि मिरोस्ला और अल्लू अर्जुन फिल्म के किसी सीन पर बात कर रहे हैं। इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन वाइट शर्ट पहने हुए राउडी लुक में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है। ऐसे में अब उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। वही अब फ़िल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) में भी दर्शकों को एक बार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 500 करोड़ रुपए के बजट के करीब होनेवाली हैं। वही पुष्पा 2 कुल 10 भाषा में रिलीज होनेवाली हैं। 

यह भी पढ़ें : डर गए Prabhas की फिल्म Adipurush के मेकर्स, पोस्टपोन हुई फिल्म की रिलीज डेट

ताज़ा ख़बरें