Bihar में Yash Kumar की फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ का विराट प्रदर्शन, मिली बंपर ओपनिंग

यश कुमार (Yash Kumar) की फिल्म "कसम पैदा करने वाले की 2" का बिहार में विराट प्रदर्शन किया गया है, जिसे बंपर ओपनिंग मिली है। यह फिल्म जिस भी सिनेमाघर में रिलीज हुई है, दर्शक फ़िल्म देखकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

Kasam Paida Karne Wale Ki 2: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) में अपनी अलग पहचान बना चुके फिल्म अभिनेता यश कुमार (Yash Kumar) जब भी कोई फिल्म लेकर दर्शकों के बीच आते हैं तो वह फुल टू धमाल साबित होती है। हमेशा अलग जोनर की एवं अलग सब्जेक्ट पर बनी फिल्म में ही यश कुमार काम करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भोजपुरी फिल्म “कसम पैदा करने वाले की” (Kasam Paida Karne Wale Ki) की अपार सफलता के बाद फ़िल्म “कसम पैदा करने वाले की 2” लेकर दर्शकों के बीच आए हैं। यश कुमार इंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का बिहार में विराट प्रदर्शन किया गया है, जिसे बंपर ओपनिंग मिली है। यह फिल्म जिस भी सिनेमाघर में रिलीज हुई है, दर्शक फ़िल्म देखकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में यश कुमार एक अलग ही अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। उनके साथ कुत्ता, बंदर और साँप ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। जहां रूपहले परदे पर यश कुमार अंधाधुँध फ़ाइट करते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुत्ता और बंदर दो अलग अलग मोटरसाईकिल चला रहें हैं और यश उसपे खड़े हुए भी दिख रहे हैं। भोजपुरी की हॉट केक अंजना सिंह, आकांक्षा दूबे, देव सिंह भी महत्वपूर्ण किरदार में दिख रहें हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फ़िल्म एक मेहनतकश मेकर और समर्पित टीम मेंबर का असर है। कई सीन्स ऐसे दिख रहे मानो बॉलीवुड की कोई बड़ी फ़िल्म है। गौरतलब है कि ब्लॉकबस्टर फ़िल्म कसम पैदा करने वाले की 2 का निर्माण यश कुमार इंटरटेनमेंट द्वारा किया है।

ये भी पढ़े: Akshara Singh और Ritesh Pandey का भोजपुरी गाना ‘दरद के गोली लयादा’ ने मचाया बवाल, मिले इतने व्यूज

Yash Kumar Bhojpuri Film Kasam Paida Karne Wale Ki 2 Grand Performance

निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। कथा यश कुमार और वीरू ठाकुर ने लिखा है। पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखा है। संगीतकार मुन्ना दूबे, गीतकार राजेश मिश्रा प्यारेलाल यादव कवि, मुन्ना दूबे, प्रकाश बारूद हैं। छायांकन जहाँगीर सय्यद, नृत्य प्रवीण शैलर, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। मुख्य कलाकार यश कुमार, अंजना सिंह, आकांक्षा दूबे, देव सिंह, राधे कुमार, विनोद मिश्रा, महेश आचार्य, जया पांडेय, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, राजीव सिंह, श्रवण तिवारी, सुधा झा, मनोज मोहानी, नौशाद, मिंटू कुमार आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म कसम पैदा करने वाले की 2 को मिली बम्पर ओपेनिंग मिलने पर प्रसन्न होकर यश कुमार ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे दर्शकों को और अपने फैंस को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि ना कोई पब्लिसिटी स्टंट, ना कोई त्यौहार, फिर भी आप सबने इतना प्यार, आशीर्वाद देकर फ़िल्म को बम्पर ओपेनिंग दी है। आप सब ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद देते रहिए, लव यू ऑल।

ताज़ा ख़बरें