बिहार की Neha Singh Rathod बनी उत्तर प्रदेश की बहु, ‘यूपी में का बा’ गाने से हुई थी खूब ट्रोल

बिहार के रहनेवाली गायिका नेहा सिंह राठोड ने यूपी के रहनेवाले हिमांशु सिंह से शादी रचाई है। 'बिहार में का बा' गाने से खूब चर्चाओं में आयी थी

Singer Neha Singh Rathore Marriage: अपने गानो से हमेशा ही सरकार पर तंज कसने वाली बिहार की गायिका नेहा सिंह राठोड अब यूपी की बहु बन गई है। नेहा सिंह राठोड अक्सर ही सामाजिक गाने के माध्यम से चर्चाओं में बनी रहती है। कहा जाता है की उन्हें गाने का हुनर उनकी माँ से मिला है। साल 2020 के बिहार चुनाव के समय से नेहा चर्चाओं में आयी है। बिहार चुनाव के समय ‘बिहार में का बा ‘ इस गाने से वे काफी चर्चाओं में आ गई थी। यह गाना काफी हिट हुआ और सोशल मीडिया पर नेहा रातो रात स्टार बन गयी। इसके बाद नेहा ने ‘यूपी में का बा’ भी गाया। लेकिन यूपी में का बा गाने के बाद नेहा सिंह राठोड काफी ट्रोल होने लगी। गाना जैसे ही रिलीज़ हुआ उसपर काफी बवाल मच गया। 

‘यूपी में का बा’ का जवाब देते हुए रवि किशन ने भी एक गाना गाया जिसके बोल थे ‘यूपी में सब बा ‘, यही नहीं कई और जानी-मानी हस्तियों ने नेहा सिंह के इस गाने पर सवाल उठाये। 

बात करे नेहा सिंह राठोड की शादी की तो उन्होंने यूपी के अंबेडकर नगर के रहनेवाले हिमांशु सिंह से शादी की। काफी सादगी तरीके से इस शादी को पूरा किया गया। 21 जून को यह शादी लखनऊ में की गई। यह साहड़ी 2021 में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते डेट को आगे बढ़ाया गया। 

नेहा सिंह राठोड के पति हिमांशु सिंह अंबेडकर नगर के हिडी पकड़िया निवासी है। दोनों एक दूसरे को कई सालो से जानते है और काफी अच्छे दोस्त रह चुके है। शादी के मौके पर नेहा ने साड़ी पहनी है। इस शादी में उनके करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए।

ये भी पढ़े: सुपरस्टार Khesari Lal Yadav का नया गाना Baigan Lela रिलीज़ के साथ ही हो रहा है वायरल, देखा क्या आपने यह गाना

ताज़ा ख़बरें