Nisha Dubey का माता की भक्ति में डुबा हुआ देवी भक्ति सॉन्ग ‘पसंद बाटे कवन फुलवा’ हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्मो की गायिका और नायिका निशा दुबे का नया देवी गीत रिलीज किया गया है जिसम निशा बिलकुल ही खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है

Nisha Dubey New Song: भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस-सिंगर निशा दुबे (Nisha Dubey) अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। वो कई गानों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। निशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनको इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निशा (Nisha Dubey Instagram) अपने ग्लैमरस अंदाज से भोजपुरिया दर्शकों को खूब भाती हैं, लेकिन अब दर्शकों को निशा दुबे का देवी भक्ति अवतार देखने को मिल रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से निशा का देवी गीत ‘बाटे कवन फुलवा’ (Pasand Bate Kawan Phulwa) जारी हो चुका है। इस सांग में दर्शकों को निशा दुबे की मदमस्त कर देने वाली आवाज सुनने को मिल रही है। जो दर्शकों के सरचढ़ कर बोल रही है।

सांग में निशा दुबे खुद परफॉर्म भी किया है। और उनके साथ बैकग्राउंड डांसर भी डांस कर रहे हैं। गाने को बड़े ही भव्य तरीके से फिल्माया गया है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

निशा दुबे की फिल्मो और गानो का इंतजार उनके फैंस को अक्सर ही रहता है और यही कारण है की जब भी उनके गाने रिलीज होते है तब उनके चाहनेवाले उस गाने को खूब भारी मात्रा में देखते और सुनते है। निशा दुबे का नया देवी गीत में निशा काफी खूबसूरत और पारम्परिक वेशभूषा में है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत पसंद ‘बाटे कवन फुलवा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इस गीत को निशा दुबे (Nisha Dubey New Song) ने भक्तिमय भाव से गाया है। गीत को जीतू जिद्दी ने लिखा है। संगीत आर्या शर्मा,निर्देशक तुषार केसरवानी, डीओपी संतोष यादव,कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्या, कैमरा नवीन और एडिटिंग विवेक वीएफएक्स ने की है।

ये भी पढ़े: सफलता और शोहरत पाने के बाद आज भी अपने गरीबी के दिनों को नहीं भूले Khesari Lal Yadav,कह दी बड़ी बात

ताज़ा ख़बरें