निधन की झूटी अफवाह के बाद गायिका शारदा सिन्हा ने वीडियो शेयर करके कहा ‘मैं ठीक हूं’

कई सुपरहिट गाने गा चुकी गायिका शारदा सिन्हा के निधन की झूठी खबर पर परिवार ने बताई सच्चाई |

कोरोना महामारी ने कई लोगो को अपनी चपेट में ले लिया है | इस महामारी का शिकार फ़िल्म जगत के लोग भी हुए है | पद्म भूषण से सम्मानित हो चुकी लोक गायिका शारदा सिन्हा भी कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है | पिछले कुछ दिनों पहले शारदा सिन्हा ने अपने फेसबुक पेज से लाइव आकर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात बताई थी | उनका इलाज भी किया जा रहा है.जहाँ उनके स्वास्थ्य में सुधार की बात सामने आ रही है लेकिन इसी बीच एक झूठी अफवाह ने सभी को विचलित कर दिया है |

Also Read – खेसारी, पवन सिंह के साथ म्यूजिक एल्बम में धमाल मचा रही डिंपल सिंह

सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी है | इस खबर ने सभी को हैरान परेशान कर दिया | जब इस झूटी अफवाह की बात शारदा सिन्हा के परिवार वालो के बीच आयी तब परिवार की तरफ से वीडियो जारी कर इस खबर को गलत बताया गया | इसके बाद खुद शारदा सिन्हा ने सामने आकर अपनी मौत की फर्जी खबर को अफवाह बताया | शारदा सिन्हा के बेटे ने एक वीडियो जारी किया | जिसमें उन्होंने बताया की शारदा जी के कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है | इलाज से सुधार भी हो रहा है.लोग अफवाहों पर ध्यान न दें |

लोग अफवाहों पर ध्यान न दें | साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि माँ कोरोना से संक्रमित जरूर है और हॉस्पिटल में भर्ती भी है लेकिन उनकी तबियत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है | और हम लगातार उनसे बात कर रहे है और डॉक्टरों से भी हमारी बात हो रही है |

डॉक्टरों की माने तो घबराने की कोई जरूरत नही है | और वे बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगी | शारदा सिंहा के बेटे ने सोशल मीडिया पर फैल रही इस गलत खबर को लेकर काफी दुख जताया है |

ताज़ा ख़बरें