Ritesh Pandey का गाना ‘हैलो कौन’ लगातार इंटरनेट पर मचा रहा है बवाल, व्यूज हुए 790 मिलियन के पार

रितेश पांडे (Ritesh Pandey Song Hello kaun) और स्नेहा उपाध्याय (Sneh Upadhya) के ‘हैलो कौन’ भोजपुरी सॉन्ग को अब तक 795,883,219 बार देखा जा चुका है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के गाने इंटरनेट पर खूब पसंद किये जाते हैं। रिलीज के साथ धमाल मचाने वाले उनके गानों को जमकर देखा और सुना जाता है। वहीं रितेश पांडे के एक पुराने गाने ‘हैलो कौन’ (Hello kaun) को आज भी दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। रितेश और स्नेहा उपाध्याय (Sneh Upadhya) के गाने ‘हैलो कौन’ (Ritesh Pandey Song Hello kaun) को दर्शक जमकर देख रहे हैं।

रितेश पांडे (Ritesh Pandey Song Hello kaun) और स्नेहा उपाध्याय (Sneh Upadhya) के ‘हैलो कौन’ भोजपुरी सॉन्ग को अब तक 795,883,219 बार देखा जा चुका है। इस गाने को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा हो गया लेकिन इसके बाद भी गाने को भोजपुरी दर्शक जमकर पसंद कर रहे हैं। 2019 में आये इस जबरदस्त गाने ने आते ही बवाल मचा दिया था।

ये भी पढ़े: निर्माता प्रदीप शर्मा के बेटे की शादी में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह शामिल हुए !

‘हैलो कौन’ (hello kaun) गाने को रितेश पांडे (Ritesh Pandey Song Hello kaun) ने ही गया है। उनकी आवाज का जादू दर्शकों पर जमकर चल रहा है। इस गाने में रितेश का साथ दिया है स्नेहा उपाध्याय ने। जबकि इस गाने के बोल आशीष वर्मा ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने तैयार किया है। गाने के निर्देशक सोनु वर्मा और आशीष यादव हैं।

स्नेहा उपाध्याय ने जब-जब रितेश पांडे के साथ जोड़ी बनाई है तो वो जरूर सुपरहिट हुई हैं। रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के फेमस सिंगर में से एक हैं। रितेश पांडे ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उनका ‘हैलो कौन’ (hello kaun) गाना भी दर्शक आज भी खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: प्रदीप पांडेय चिंटू की परिवारिक फ़िल्म ‘माई बाबूजी के आशीर्वाद’ के ट्रेलर में दिखा भावनाओं का सागर

ताज़ा ख़बरें