Ritesh Pandey Bhojpuri Holi Song: रितेश पांडेय के नए होली सॉन्ग ‘खेलब आज होली केहू ना बोली’ का छाया जादू

हाल ही में रिलीज हुआ रितेश पांडेय का होली सॉन्ग सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘खेलब आज होली केहू ना बोली’ (Khelab Aaj Holi Kehu Nahi Boli).

Ritesh Pandey Bhojpuri Holi Song Khelab Aaj Holi: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुरों के बादशाह और टैलेंटेड एक्टर रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) अब भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम बन चुके हैं। रितेश पांडे का सुपरहिट गाना ‘हैलो कौन’ (Hello Kaun) आज भी लोगो के दिलों पर राज करता है। इस गाने के सुपरहिट होने के बाद से ही रितेश रातों-रात सुपरस्टार बन गए हैं। इस गाने की सफलता का आलम ये है कि एक साल और तीन महीने में इस गाने को 74 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। रितेश पांडेय के इस गाने को आज भी पहले दिन जैसे ही पसंद किया जाता है। अब इस बीच होली के मौके पर रितेश पांडेय का एक नया गाना और धूम मचाए हुए है।

वही दूसरी ओर अब हाल ही में रिलीज हुआ रितेश पांडेय का होली सॉन्ग सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘खेलब आज होली केहू ना बोली’ (Khelab Aaj Holi Kehu Nahi Boli). इस गाने में रितेश पांडेय जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़े: मनोज तिवारी ने किया खेसारी लाल को जन्मदिन पर विश, मैसेज सुन गदगद हुए बर्थडे बॉय

Ritesh Pandey Bhojpuri Holi Song Khelab Aaj Holi

वीडियो सॉन्ग ‘खेलब आज होली केहू ना बोली’ को रितेश पांडेय और आयशा कश्यप पर फिल्माया गया है। इस गाने के वीडियो में दोनों ने शानदार डांस किया है। रितेश पांडेय के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को रितेश पांडेय के साथ खुशबु जैन ने गाया है। इस वायरल सॉन्ग का संगीत जयदीप वर्मा (Jaideep Verma) और पीयूष आर्या (Peeyush Arya) ने दिया है।

इस गाने को अब तक 5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका हैं। आपको बता दे इन दिनों रितेश पांडेय के नए-पुराने सभी गाने यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने हुए हैं।

ताज़ा ख़बरें