Manmohan Mishra और Vijay Pardesi को लेकर राम जे पटेल ने किया दो फिल्मों का मुहूर्त

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के शुभ अवसर पर मुंबई में फाइव स्टुडियो में फिल्म निर्देशक राम जे पटेल (Ram J Patel) ने दो फिल्मों का मुहूर्त किया। ये भोजपुरी फ़िल्म है - "मेरी प्यारी बहिनिया बनेगी दुल्हनिया" और लक्ष्मी। दोनों ही फिल्म का टाइटल बहुत ही शानदार है।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के शुभ अवसर पर मुंबई में फाइव स्टुडियो में फिल्म निर्देशक राम जे पटेल (Ram J Patel) ने दो फिल्मों का मुहूर्त किया। ये भोजपुरी फ़िल्म है – “मेरी प्यारी बहिनिया बनेगी दुल्हनिया” (Meri Pyari Behaniya Banegi Dulhaniya) और लक्ष्मी (Laxmi)। दोनों ही फिल्म का टाइटल बहुत ही शानदार है। राम जे पटेल ने अपनी दोनों फिल्मों की कहानी के बारे मे कहा कि जैसा फिल्म का टाइटल है, उससे बेहतरीन फिल्म की कहानी है। फिल्म की कहानी पूरी तरह साफ सुथरी व पारिवारिक बेस पर बनेगी। फिल्म के मुख्य भूमिका मे मनमोहन मिश्रा और विजय परदेशी नजर आएंगे ।

फ़िल्म का निर्माण बीएम नीले म्यूजिक प्रेजेंट, रीगल फ़िल्म एंड म्यूजिक प्रोडक्शन के बैनर तले किया जायेगा। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सावन कुमार है, गीतकार आजित मंडल है, डीओपी हेमंत माहेश्वरी है। फिल्म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला है।

ये भी पढ़े: बिग बॉस में धमाल मचा रही अक्षरा सिंह के सपोर्ट में आये देसी स्टार समर सिंह

फ़िल्म को लेकर अभीनेता मनमोहन मिश्रा (Manmohan Mishra) ने कहा कि हमारी फ़िल्म बेहद सामाजिक और पारिवारिक है। फ़िल्म की कहानी से लेकर गाने सभी लोगों को खूब पसंद आएगी। हम फ़िल्म को लेकर उत्साहित हैं। दोनों फिल्में एक दूसरे से काफी अलग है। लेकिन मजेदार होने वाली हैं, इसलिए हम लोगों से अपील करेंगे कि आप हमारी फ़िल्म जब भी प्रदर्शित हो जरूर देखें।

फिल्म की मुख्य भूमिका में मनमोहन मिश्रा, विजय परदेशी है बाकी कलाकार का चयन चल रहा है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जायेगी फिल्हाल मुंबई मे फिलं के काहानी और संगीत पर काम तेजी से चल रहा है।

ये भी पढ़े: भोजपुरीं फ़िल्मो की क्वीन रानी चटर्जी बनी ‘भाभी माँ’, नए किरदार को लेकर है काफी उत्त्साहित

ताज़ा ख़बरें