Green Cinema Award: प्रमोद प्रेमी यादव की फिल्म ‘शुभ विवाह’ को ग्रीन सिनेमा अवार्ड में मिले कई अवार्ड, ‘फॅमिली फ़िल्म ऑफ द ईयर’ का मिला सम्मान

हाल ही में मुंबई में हुए ग्रीन सिनेमा अवार्ड में एसआरके म्यूज़िक और फ़िल्म 'शुभ विवाह' को 7 अवार्ड मिले। प्रमोद प्रेमी यादव और चांदनी सिंह की जोड़ी की हुई तारीफ़

Bhojpuri Green Cinema Award: निर्माता रौशन सिंह की फैमिली फ़िल्म “शुभ विवाह” को “फॅमिली फ़िल्म ऑफ द ईयर” से नवाजा गया। एसआरके म्यूज़िक ने मुम्बई में हुए ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022 में अपना जलवा दिखाया है। जहां इस कम्पनी को 2 पुरस्कार मिले हैं वहीं एसआरके म्यूज़िक फिल्म्स की भोजपुरी फ़िल्म “शुभ विवाह “को 5 अवार्ड मिले हैं।

निर्माता रौशन सिंह की इस फ़िल्म को ”फॅमिली फ़िल्म ऑफ द ईयर “से नवाजा गया वहीं बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर के लिए शर्मिला रौशन सिंह ने अवार्ड जीता। बेस्ट डांस डायरेक्टर का इनाम “शुभ विवाह” के लिए प्रसून यादव को और बेस्ट आर्ट डायरेक्टर का अवार्ड महेंद्र सिंह को मिला। इसी फिल्म के लिए बेस्ट कॉमेडी एक्टर का अवार्ड समर्थ चतुर्वेदी को दिया गया।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार प्रमोद प्रेमी यादव स्टारर फिल्म “शुभ विवाह” को लोगों ने काफी पसंद किया है, वहीं इसके गाने भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गए हैं। इस फिल्म के संगीतकार ओम झा है। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक आनंद सिंह हैं। फ़िल्म की सह निर्मात्री शर्मिला सिंह हैं।
फिल्म में प्रमोद प्रेमी के अपोजिट चांदनी सिंह हैं। वहीं, समर्थ चतुर्वेदी, रीतु पांडे, रजनीश पाठक, बब्लू खान,रत्नेश सिंह रुद्र राम मिश्रा, लालधारी जैसे अन्य कलाकार ने भी काम किया है। फ़िल्म में स्पेसल सॉन्ग आम्रपाली दुबे एवं अंजना सिंह पर फिलमाया गया है। फ़िल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं।

रौशन सिंह ने अपनी संगीत कम्पनी और इस फ़िल्म को मिले इतने सारे अवार्ड पर अपने सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि ग्रीन सिनेमा अवार्ड के तमाम आयोजकों और सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद जिन्होंने एसआरके म्यूज़िक और पारिवारिक फ़िल्म “शुभ विवाह “को इतने सारे पुरुस्कारों से नवाजा।

ये भी पढ़े: Breaking: दहेज प्रथा पर यश कुमार ने जो कहा उसे हर किसी को सुनना चाहिए, काफी गंभीर बाते शेयर की एक्टर ने

ताज़ा ख़बरें