Short Film Lootera Gang: शादीशुदा लोगों को सावधान करने वाली है प्रकाश जैश की शार्ट फ़िल्म ‘लूटेरा गैंग’

मशहूर कॉमेडियन प्रकाश जैश भोजपुरी में शार्ट फिल्म 'लूटेरा गैंग' लेकर आये हैं, जो 15 मिनट 11 सेकेंड की फ़िल्म है। दरअसल इस फ़िल्म का प्रजेंटेशन कॉमेडी कंटेंट के रुप मे है, जो दर्शकों को पसंद भी आ रही है।

Bhojpuri Short Film Lootera Gang: आये दिन हमारे समाज के बीच से लोगों के ठगे जाने की घटना सामने आती रहती हैं, तो कभी कभी लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी में पत्नी के भरोसे को तोड़ने के बदले लुटेरों के शिकार भी बन जाते हैं। एक ऐसी ही संवेदनशील घटना पर मशहूर कॉमेडियन प्रकाश जैश (Prakash Jais) भोजपुरी में शार्ट फिल्म ‘लूटेरा गैंग’ (Lootera Gang) लेकर आये हैं, जो 15 मिनट 11 सेकेंड की फ़िल्म है।

दरअसल इस फ़िल्म का प्रजेंटेशन कॉमेडी कंटेंट के रुप मे है, जो दर्शकों को पसंद भी आ रही है और मेकर्स ने इस फ़िल्म के जरिये जो संदेश देना चाहा है, वे उसमें भी सफल रहे हैं।

प्रकाश जैश (Prakash Jais Short Film) और नेहा सिद्दीकी स्टारर यह शार्ट फ़िल्म सामाजिक सरोकारों व परम्पराओं को बढ़ावा देने वाली मशहूर म्यूजिक कम्पनी विजय लष्मी भोजपुरी से रिलीज किया गया है। इसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। इसमें सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किए हैं। वहीं, फ़िल्म को लेकर प्रकाश जैश बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा को शार्ट फ़िल्म के लिए इससे अच्छी कहानी और क्या होती। हम मनोरंजन के साथ एक संदेश भी समाज में दे रहे हैं। इस फ़िल्म में काम करना बेहतरीन अनुभव वाला रहा। उम्मीद है दर्शक इसे और प्यार करेंगे और हमारी फ़िल्म से सीख भी लेंगे और लुटेरों से सावधान भी रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Prestige Ratna Award 2021: बेस्ट भोजपुरी रैपर का अवार्ड पाकर गदगद रैपर हितेश्वर ने महाराष्ट्र प्रेस्टीज रत्न अवार्ड 2021 को किया सलाम

आपको बता दें कि शार्ट फ़िल्म लूटेरा गैंग (Bhojpuri Short Film Lootera Gang) में प्रकाश जैश और नेहा सिद्दीकी के साथ निशा तिवारी, रवि कुमार, घनश्याम शर्मा और सुमित सिंह हैं। फ़िल्म के निर्देशक सुब्बाराव गोसांग हैं, जबकि पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। असिस्टेंट डाइरेक्टर अमृत कुमार हैं। डीओपी विजय कुमार हैं।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Prestige Ratna Award 2021: मुन्ना दुबे को महाराष्ट्र प्रेस्टीज रत्न अवार्ड 2021 में मिला बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर भोजपुरी का अवार्ड

ताज़ा ख़बरें