Pawan Singh के नए Bhojpuri Song ‘बतावा गोरी कैसे जिएंगे’ का फैंस पर छाया जादू, देखें VIDEO

पवन सिंह के नए वीडियो सांग ‘बतावा गोरी कैसे जिएंगे’ (Batawa Gori Kaise Jiyenge) रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है।

Pawan singh new bhojpuri song Batawa Gori Kaise Jiyenge: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) कई सुपरहिट फिल्मों के साथ कई हिट गानें दे चुके हैं। वहीँ अब पवन सिंह अपने फैंस के लिए वह नया गाना (Pawan singh new bhojpuri song Viral) लेकर आए हैं। उनके इस नए गाने के नाम ‘बतावा गोरी कैसे जिएंगे’ (Batawa Gori Kaise Jiyenge) रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है।

पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना ‘बतावा गोरी कैसे जिएंगे’ (Batawa Gori Kaise Jiyenge) फिल्म ‘पवन पुत्र’ का है। पवन सिंह के बाकी गानों की तरह ये गाना भी रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। इस गाने पर अब तक 3 लाख के पार व्यूज पहुंच चुके हैं।

इस गाने में पवन सिंह, प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) और प्रियंका रेवड़ी (Priyanka Rewari) की जोड़ी देखने को मिल रही है। गाने को पवन सिंह, प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और अल्का झा (Alka Jha) ने मिलकर गाया है। वहीं, इस गाने में पवन सिंह, प्रियंका पंडित और एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़ी की कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है।

गाने में प्रियंका रेवड़ी और प्रियंका पंडित, पवन सिंह के लिए लड़ती दिख रही हैं। दोनों की लड़ाई में पवन सिंह (Pawan Singh) परेशान दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को भोजपुरी दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुआ था। उनका ये गाना भी फैंस के दिलों दिमाग पर छा गया।

आपको बता दे, हालही में पवन सिंह (Pawan Singh) ने एक और शानदार सेंचुरी जड़ दी है। दरअसल उनका ब्लॉकबस्टर सांग लहँगवा लस-लस करता’ 100 मिलियन व्यूज क्रॉस कर गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस होली गीत में पवन सिंह और नीलम गिरी की केमिस्ट्री ने मैजिक क्रिएट कर दिया है।

ये भी पढ़े: पावर स्टार पवन सिंह और प्रियंका पंडित की जोड़ी ने यूट्यूब पर मचाई खलबली

ताज़ा ख़बरें