Bhojpuri Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गजब का डांस वीडियो आपको बना देगा दीवाना

भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘हमहु जवान बानी’ जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में अक्षरा और पवन का डांस दर्शकों का दिल जीत रहा है।

Pawan Singh Hit Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी के बारे में बात करें तो पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी टॉप पर आती है। इस जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में और गाने दिए हैं। वहीं आज भी इन दोनों जोड़ी के गाने काफी पसंद किये जाते हैं। अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘हमहु जवान बानी’ जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में अक्षरा और पवन का डांस दर्शकों का दिल जीत रहा है।

भोजपुरी गाना ‘हमहु जवान बानी’ यूट्यूब पर जमकर सुना और देखा जा रहा है। इस गाने में अक्षरा और पवन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ का है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। जबकि उनका साथ दिया है हनी बी ने।

ये भी पढ़े: ये भी पढ़े: Poonam Dubey का ये Glamorous लुक, उड़ा रहा है फैंस के होश !!

Pawan Singh Hit Bhojpuri Song

गाने के बोल मनोज मतलबी और विनय निर्मल ने लिखा है। गाने को संगीत छोटे बाबा ने दिया है। अबतक इस गाने को 66 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांस वाकही देखने लायक है।

आपको बता दे, इससे पहले भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह के कई गाने वायरल हो चुके है। अभी हालही में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक गाना खूब सुना जा रहा है। इस भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘डोली पाती’ (Dolha Patti). वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के ‘डोली पाती’ गाने को अब तक 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि पवन सिंह की फैन फॉलोइंग कितनी ज्यादा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की जोड़ी शानदार लग रही है। अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में और गाने दिए हैं। इस रोमांटिंक सॉन्ग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

ताज़ा ख़बरें