Pawan Singh का देवी गीत ‘आसरा लगवले बानी माई हो’ हुआ हिट, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज

Pawan Singh Devi Geet: देशभर में इस समय नवरात्रि (Navratri) की धूम देखने को मिल रही है। छोटे बड़े शहरों में भक्त नवरात्रि के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हलाकि इस बार कोरोना महामारी के चलते त्योहार की चमक तो थोड़ी फीकी जरूर हुई है।

Pawan Singh Devi Geet: देशभर में इस समय नवरात्रि (Navratri) की धूम देखने को मिल रही है। छोटे बड़े शहरों में भक्त नवरात्रि के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हलाकि इस बार कोरोना महामारी के चलते त्योहार की चमक तो थोड़ी फीकी जरूर हुई है। लोग इस साल कोरोना की वजह से गरबा नहीं खेल सके, इसके बावजूद भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। उत्तर भारत में घर-घर में नवरात्रि के अवसर पर भोजपुरी भजनों (Bhojpuri Bhajan) की गूंज सुनाई दे रही है। भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के भक्ति गीत ‘आसरा लगवले बानी माई हो’ (Aasra Lagwale Bani Mai Ho) ने धूम मचा दी है।

पवन सिंह के चाहने वाले उनके भक्ति गीत ‘आसरा लगवले बानी माई हो’ पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। यह गीत मां दुर्गा को समर्पित है, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने इस गाने को भोजपुरी भाषा में गाया है। इस गीत में उनकी भक्ति लाखों दर्शकों के दिलों में भक्ति जगा रही है।

ये भी पढ़े: Nidhi Jha New Film: निधि झा ने अपनी अगली फिल्म ‘साथ छूटे ना साथिया’ के सेट से शेयर की…

https://www.instagram.com/p/CGnMlMpgYha/
Pawan Singh Devi Geet

पवन सिंह के इस भजन को MUSIC WIDE पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह के इस देवी गीत को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस भजन को सुनने से एक अलग ही सुकून मिल रहा है। इस भजन की धुन इतनी प्यारी है कि इसे सुनने के बाद आप भी माँ दुर्गा की भक्ति में लीन हो जाओगे। इस गीत को नवरात्रि के मौके पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह की आवाज का जादू एक बार फिर चल गया है। पवन सिंह का ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर है जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। पवन सिंह ने अपनी करियर की शुरुवात सिंगर के तौर पर की थी। लेकिन एक्टिंग में हाथ आज़माने के बाद पवन सिंह को सफलता हासिल हुई और आज आप देख ही सकते है। भोजपुरी फिल्म को हिट होने के लिए पवन सिंह का नाम ही काफी है। पवन सिंह देवी गीत के साथ-साथ धमाकेदार गाने भी गाते है जिसे उनके फैंस का बहुत सारा प्यार मिलता रहता है।

ताज़ा ख़बरें