Pawan Singh और Nidhi Jha का Bhojpuri गाना ‘फंस जाओगी जान’ का छाया जादू !!

पवन सिंह और निधि झा का वीडियो सॉन्ग ‘फंस जाओगी जान’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने फैंस को काफी पसंद आते हैं। पवन सिंह का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। इसी वजह से पवन सिंह के पुराने भोजपुरी गाने भी यू-ट्यूब पर सर्च में बने रहते हैं। अब इन दिनों पवन सिंह का एक वीडियो सॉन्ग ‘फंस जाओगी जान’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पवन सिंह इस वीडियो में लुलिया (Luliya) उर्फ निधि झा (Nidhi Jha) के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। गाने का नाम है ‘फंस जाओगी जान’ (Fas Jaogi Jaan Bhojpuri Song)। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह ने। वहीं इसका संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है। इस गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं।

पवन सिंह और लुलिया उर्फ़ निधि झा के इस गाने को अबतक 4 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में पवन सिंह और निधि झा की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। यह गाना पवन सिंह की हिट फिल्म ‘क्रेक फाइटर’ का है।

ताज़ा ख़बरें