Pappu Yadav Birthday: खलनायक पप्पू यादव ने जन्मदिन पर मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद

भोजपुरी फिल्मो के जाने-माने एक्टर पप्पू यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे है। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लिया

Actor Pappu Yadav Birthday Special: भोजपुरी सिनेमा के खलनायक पप्पू यादव का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और विघ्नहर्ता से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया।

भोजपुरी के मेगा स्टार रवि किशन और सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के चहेते खलनायक हैं पप्पू यादव। वे दोनों के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज उनके इस खास दिन पर रवि किशन और खेसारीलाल यादव ने भी जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इससे पहले उनके जन्मदिन पर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने और उनके चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं एवं स्नेह से अभिभूत हूं। आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद सेवा करने की नई ऊर्जा प्रदान करता है,आप सभी का यही स्नेह और आशीर्वाद सदैव बना रहे। इस प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। आपको बता दें कि पप्पू यादव न्यू जेनरेशन के खलनायक में सबसे खास हैं। उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, सब में वे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे हैं।

पप्पू यादव ने अपनी कई फिल्मो में अपनी दमदार अभिनय से लोगो का भरपूर मनोरंजन किया है। साथ ही वे राजनीती पार्टी से भी जुड़े है और साथ ही अपने सोशल वर्क से जुड़े होकर वे कई बार लोगो की मदद करते हुए भी नजर आते है। पप्पू यादव ने भोजपूरी के तमाम कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। खेसारी लाल यादव के कई फिल्मो में वे नजर आ चुके है और दर्शको का भरपूर मनोरंजन भी किया है।

ये भी पढ़े: Lady Singham: राखी सावंत और रवि किशन ने रानी चटर्जी की फिल्म ‘लेडी सिंघम’ को लेकर जो कहा उसे जरूर सुने

ताज़ा ख़बरें