भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने रिजील होने के साथ ही धमाल मचा देते हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खेसारी लाल ने अपना एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल का नेताजी वला अंदाज नजर आ रहा है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। खेसारी लाल का नया गाना चुनाव पर आधारित है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। वहीं उनका साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। गाने के बोल हैं… ‘विधानसभा से लड़ब हम विधायकी के चुनाव’। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है। गाने को आदिशक्ति फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया है। आपको बता दे, खेसारी लाल के इस गाने ने यू-ट्यूब पर धूम मचा रखी है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक नेता के रूप में कुर्ता पजामा और वेस्ट कोर्ट पहने हुए हैं। उनका यह वीडियो सॉन्ग इसलिए भी देखा जा रहा है क्योंकि बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 10 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
Khesari Lal का नया गाना ‘लड़ब हम विधायकी के चुनाव’ हुआ हिट
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने रिजील होने के साथ ही धमाल मचा देते हैं। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान खेसारी लाल ने अपना एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
पढ़ें ताज़ा गपशप मनोरंजन से जुडी ख़बरें , बॉलीवुड जगत की ख़बरें और गपशप , भोजपुरी फिल्मों से जुडी ख़बरें और गाने, सेलिब्रिटी न्यूज़, सेलिब्रिटी फोटोज, देश और दुनिया की ख़बरें हिंदी में - लहरें को फॉलो करें फेसबुक , ट्विटर और यूट्यूब पर.
↓ अगली खबर के लिए नीचे स्क्रॉल करें ↓