Neelkamal Singh और Pragati Bhatt ने दिखाया देवी भक्ति भाव, ‘निबिया लगा द’ सॉन्ग हुआ वायरल

नीलकमल सिंह की आवाज़ में नया देवी गीत रिलीज़ किया गया है। इस गाने में उनके साथ प्रगति भट्ट नजर आ रही है और यह गाना काफी पसंद किया जा रहा है

Neelkamal Singh-Pragati Bhatt Devi Geet: भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे फेमस सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) की आवाज में एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसके बोल हैं ‘निबिया लगा द’ (Nibiya Laga Da)। इसे देवी गीत को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। सांग को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गाने में नीलकमल ( Neelkamal Singh Instagram) की गायिकी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सांग को भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकार प्रगति भट्ट (Pragati Bhatt) पर फिल्माया गया है। जिनकी परफॉर्मेंस लोगों को खूब भा रही है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत देवी गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। लेखक आशुतोष तिवारी के लिखे गीत को म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा ने अपने मधुर संगीत से सजाया है। निर्देशक आर्यन देव, कोरियोग्राफर सम्राट अशोक, एडिट मीत जी, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी, डीओपी राजेश राठौर, रवि राठौर हैं।

नीलकमल सिंह जब भी कोई नया गाना लेकर आते हैं वो सोशल मीडिया पर धमाल मचा देता है। इस समय नीलकमल अपने खास अंदाज से दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। उनके हर गाने को उनके फैंस खूब वायरल कर देते हैं। ऐसे में अब उनका ये नवरात्री स्पेशल गीत भी काफी पसंद किया जा रहा है।


इस गाने में नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh-Pragati Bhatt Devi Geet) के साथ इंडस्ट्री की टेलेंटेड एक्ट्रेस प्रगति भट्ट नजर आईं हैं। प्रगति भट्ट बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं, वही नीलकमल भी अपनी स्टाइल से सभी को पसंद आ रहे हैं। सॉन्ग को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये भी पढ़े: दूल्हा-दुल्हन बने Chhotu Pandey और Neelu Shankar Singh की फ़िल्म ‘दुलरुआ’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

ताज़ा ख़बरें