सुपर स्टार Khesari Lal Yadav के साथ जल्द धमाल मचाने को है तैयार म्यूजिक डायरेक्टर Munna Dubey

भोजपुरी फिल्मो के मशहूर संगीतकार मुन्ना दुबे जल्द ही सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ नया धमाकेदार गाना आ रहा है ,जिसकी चर्चाये काफी तेज है

Munna Dubey New Song: म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की जोड़ी जल्द ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली है। उनका नया गाना रिलीज को तैयार है। ये जानकारी आज मुन्ना दुबे में ख़ुद दी, लेकिन वे गाने के बारे में विस्तार से जानकारी देने से परहेज करते नज़र आये। इस बाबत उनका कहना था कि कुछ लोग गानों को चोरी कर लेते हैं। इसलिए गाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। मुन्ना ने कहा कि खेसारीलाल यादव इंडस्ट्री के वायरल स्टार हैं। उनके साथ काम करने में बेहद मजा भी आता है। इसलिए इस बार भी हम धमाकेदार गाना लेकर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि मुन्ना दुबे इंडस्ट्री के व्यस्ततम म्यूजिक डायरेक्टर हैं। वे भोजपुरी के साथ – साथ हिंदी फिल्मों और एलबम के लिए भी काम करते हैं। अभी यश कुमार स्टारर उनकी फ़िल्म धाकड़ सिंह पूरी हुई है, जिसमें मुन्ना दुबे में शानदार म्यूजिक दिया है। इसके अलावा कुणाल सिंह के साथ महापात्र कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर होने वाली है। इसके लिए 2000 से अधिक लोगों का हुजूम खड़ा किया जाना है। इसमें भी मुन्ना दुबे के संगीत का जादू देखने को मिलेगा।

इसके अलावा वे अल्तमश फरीद के साथ हिंदी एलबम और भोजपुरी के कई स्टार्स के साथ भी एलबम कर रहे हैं। उनके कई हिंदी गाने भी आम वाले हैं। इसको लेकर मुन्ना दुबे बेहद उत्साहित हैं। वहीं, वे इंडस्ट्री में होने वाले कंट्रोवर्सी को लेकर कहते हैं कि इससे किसी का भला नहीं होने वाला, इसलिए सभी अपने काम पर ध्यान दें।

मुन्ना दुबे इन दिनों अपने कई सांग्स को लेकर चर्चाओं में है। अक्सर ही उनके गाने सुर्खियों में रहते है। मुन्ना दुबे अक्सर ही अपने गानो में नयापन को लेकर छाए रहते है।

ये भी पढ़े: Shruti Rao के साथ अपनी पहली फ़िल्म को लेकर काफी उत्त्साहित है Riyansh Singhaniya

ताज़ा ख़बरें