Khesari Lal Yadav का होली सॉन्ग ‘Holi Me Kajal Badal Gaili’ रिलीज होते हुआ वायरल, देखें वीडियो

खेसारी लाल का नया भोजपुरी होली गीत वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘बदल गईली काजल’ (Holi Me Kajal Badal Gaili)

Holi Me Kajal Badal Gaili: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काजल राघवानी (kajal Raghwani) और भोजपुरी एक्टर व सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी टॉप जोड़ियों में से एक मानी जाती है। लेकिन इन दिनों इस जोड़ी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस विवाद के बीच खेसारी लाल का नया भोजपुरी होली गीत वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘बदल गईली काजल’ (Holi Me Kajal Badal Gaili).

‘बदल गईली काजल’ (Holi Me Kajal Badal Gaili) गाने को रिलीज के 10 दिनों के भीतर ही करीब 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में खेसारी लाल और अनिशा पांडेय की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है। सोशल मीडिया पर इस गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े: लाइव के दौरान ख़ेसारी लाल ने अपनी तुलना सुशांत सिंह से की, पाखी हेगड़े ने दी अपनी प्रतिक्रिया

‘बदल गईली काजल’ गाने को अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) और खेसारी लाल यादव ने मिलकर गाया है। इस गाने को आदिशक्ति फिल्म के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत श्याम सुंदर ने दिया है।

इस गाने के वीडियो को अनिशा पांडेय और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। यू-ट्यूब पर यह गाना धमाल मचा रहा है। गाने को खेसारी लाल यादव के फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव बहुत बड़ी फैन फोल्लोविंग एन्जॉय करते है। आएदिन एक्टर अपने नए गाने और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में आ जाते है।

ताज़ा ख़बरें