जानें क्यों Khesari Lal Yadav ने शिव की पूजा करनेवाले को कहा ‘ब्रांडेड भक्त’, वीडियो हुआ वायरल

Khesari Lal Yadav Song : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव वैसे अपने एक्टिंग के लिए काफी जाना चाहते हैं। मगर उनके गाने भी दर्शकों के सर चढ़कर बोलते हैं। ऐसे में सावन का महीना जल्दी आने वाला है और इसी बीच खेसारी लाल यादव ने रिलीज कर दिया अपना नया गाना, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Khesari Lal Yadav Song : भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने गायकी और अदाकारी से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना नाम कर लिया है। वही अक्सर खेसारी लाल यादव अपने गाने रिलीज करते रहते हैं। वही आपको बता दें कि जल्द ही सावन का महीना आने वाला है, ऐसे में कोई कांवड़ सॉन्ग लेकर आ रहा है तो कोई भगवान शंकर के भक्ति में झूमता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ‘देवघर में दर्द’ सॉन्ग के बाद अब एक नया गाना लेकर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) का नया गाना ‘ब्रांडेड भक्त’ रिलीज कर दिया गया है। ब्रांडेड भक्त गाने में उनके साथ अनीशा पांडे बेहद ही रॉकिंग स्टाइल में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि भगवान शंकर पर आधारित गाने ‘ब्रांडेड भक्त’ को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने की खास बात आपको बता दे कि खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह इस गाने में बाबा महाकाल के भक्तों को ब्रांडेड बता रहे हैं।

ब्रांडेड भक्त गाने में शंकर भगवान की महिमा का वर्णन किया गया है। वही इस गाने में सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) कहते हुए नजर आ रहे हैं,’ बजते हैं डमरु और भस्म से होता है श्रृंगार, इतने अद्भुत ढंग से सजते हैं मेरे सरकार… हर हर महादेव।’ आपको बता दें कि इस गाने के लिरिक्स बेहद शानदार है जो कि शिव भक्तों के बीच खूब धूम मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और अनीशा पांडे की परफॉर्मेंस देखने लायक बनती है। आपको बता दें कि कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना ऑडियो के बीच खूब ज्यादा धमाल मचा रहा है।

यह भी पढ़ें : Khatron Ke Khiladi 12 के सेट पर Jannat Zubair को आई मुंबई की बारिश की याद

ताज़ा ख़बरें