Khesari Lal Yadav की फ़िल्म Baap Ji का गाना ‘लव वाला डोज़’ का चला फैंस के दिलो पर जादू

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस ऋतू सिंह का नया गाना 'लव वाला डोज' रिलीज किया गया है.यह गाना फिल्म ' बाप जी' का है और गाने में खेसारी के साथ अलका झा ने अपनी आवाज़ दी है

Khesari Lal Yadav Song Love Wala Dose: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ (Baap Ji) का प्यार, मोहब्बत, रोमांस से भरपूर फुल इंटरटेनिंग गाना ‘लव वाला डोज़’ म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।

इस वीडियो सांग में खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह (Ritu Singh) की रोमांटिक केमेस्ट्री देखने लायक है। उनका डांस मूमेंट कमाल का लग रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अलका झा (Alka Jha) ने गाया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े: बिना फिल्म देखे ही भोजपुरी फिल्मो के बारे में बुराई करने वालो पर काजल राघवानी और अंकुश राजा ने जताई नाराजगी

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से ही फ़िल्म बाप जी का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें बाप और बेटे के रिश्ते की अनोखी दास्ताँ दिखी है। बेटे की भूमिका में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Instagram) और बाप के किरदार में मनोज टाईगर (Manoj Tiger) हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल इंटरटेनिंग है।


उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं।

फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song Love Wala Dose), ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।

ये भी पढ़े: Pradeep Pandey Chintu की फ़िल्म ‘दिदिया के देवर दिल ले गईल’ की शूटिंग बनारस में शुरू

ताज़ा ख़बरें