Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी का नया गाना ‘कोलगेट’ मचा रहा धमाल! देखें वीडियो

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने ‘कोलगेट’ पर अब तक 11 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल के साथ सिंगर कनिष्का नेगी ने गाया है।

Khesari Lal Yadav New Song Colgate: भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Film) में अपनी एक्टिंग के साथ आवाज से धमाल मचाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना रिलीज के साथ ही धमाल मचाने लगता है। अब हाल ही में खेसारी लाल का एक नया गाना रिलीज हुआ। इस गाने के बोल हैं ‘कोलगेट’. इस गाने पर महज कुछ ही दिनों में 10 या 20 लाख नहीं बल्कि, एक करोड़ से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने ‘कोलगेट’ पर अब तक 11 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल के साथ सिंगर कनिष्का नेगी (Kanishka Negi) ने गाया है। गाना जाहिद अख्तर (Zahid Akhter) ने लिखा है। जबकि इस गाने का शानदार म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। गाने में खेसारी और कनिष्का की जोड़ी खूब अच्छी लग रही है।

ये भी पढ़े: गुंजन सिंह ने कोरोना की वजह से मुसीबत झेल रहे परिवार के दर्द को अपने इस गाने में दर्शाया है

Khesari Lal Yadav New Song Colgate

‘कोलगेट’ गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और कनिष्का की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है। यूट्यूब पर भोजपुरी दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि खेसारी लाल एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं और उनके गानों को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है। खेसारी लाल यादव के इन गानों को उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं।

आपको बता दे, खेसारी लाल यादव बिगबॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। खेसारी ने अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कई फिल्में दे चुके है। एक्टर अक्सर अपने नए गाने से फैंस का खूब मनोरंजन करते रहते है। आएदिन खेसारी के गाने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। देखते ही देखते खेसारी के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं।

ताज़ा ख़बरें