Khesari Lal New Song: खेसारी का नया रोमांटिक गाना ‘बानी बड़ा कंफ्यूज’ उड़ा रहा है गर्दा, देखें VIDEO

खेसारी लाल का वायरल वीडियो सॉन्ग ‘बानी बड़ा कंफ्यूज’ (Baani Bada Confuse) को काफी पसंद किया जा रहा हैं। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस रितू सिंह का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।

Khesari New Song Baani Bada Confuse: भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर, एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बैक-टू-बैक खेसारी लाल यादव के नए-नए गाने जमकर धमाल मचा रहे हैं। अब खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ का एक नया गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ रितू सिंह (Ritu Singh) नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी इंट्रेस्टिंग लग रही हैं।

खेसारी लाल का वायरल वीडियो सॉन्ग ‘बानी बड़ा कंफ्यूज’ (Baani Bada Confuse) को काफी पसंद किया जा रहा हैं। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस रितू सिंह का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि देखते ही देखते गाना (Bhojpuri Song 2021) वायरल हो गया है। अब तक इस गाने को 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। ‘बानी बड़ा कंफ्यूज’ गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) पर रिलीज किया गया है।

ये भी पढ़े: कल्लू की फिल्म “दिल धक धक करे” का गाना “किस खुल्ला में कईल न जाला” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Khesari New Song Baani Bada Confuse

वायरल हो रहे इस सुपरहिट गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari​​ Lal Yadav) और अल्का झा (Singer Alka​ Jha) ने गाया है। गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है। इसके लिरिक्स यादव राज (Yadav Raj) ने लिखे हैं। गाने के वीडियो को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस रितू सिंह पर फिल्माया गया है।

बता दें कि खेसारी लाल (Khesari​​ Lal Yadav) एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं और उनके गानों को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है। खेसारी लाल यादव के इन गानों को उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं। आपको बताते चले खेसारी लाल यादव टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिगबॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। हलाकि खेसारी बिगबॉस में ज्यादा दिन नहीं ठीके थे। लेकिन जितने भी दिन वो अंदर थे दर्शकों का खूब मनोरंजन किए थे। इसके अलावा खेसारी (Khesari​​ Lal Yadav) इन दिनों काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ विवादों की वजह से भी काफी चर्चाओं में थे।

ताज़ा ख़बरें