Khesari Lal Yadav का नया Holi गाना मचा रहा है धमाल, रिलीज होते ही मिले 10 लाख से अधिक व्यूज

खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) का हिंदी और भोजपुरी मिस्क गाना 'यादव जी को सईया बना लीजिये' (Yadav Ji ko Saiya Bana Lijiye) हैं।

Khesari Lal Yadav New Holi Song Yadav Ji ko Saiya Bana Lijiye: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों अपने नए वीडियो गाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको बता दे होली के मौके पर हर साल भोजपुरी गानों की धूम रहती है। इस साल भी होली के नजदीक आते ही तमाम भोजपुरी सिंगर्स ने अपना-अपना गाना रिलीज करना शुरू कर दिया हैं। हाल ही में होली के मौके पर खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हुआ है, जो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। रिलीज के बाद ही खेसारी के इस गाने के फैंस का दिल जीत लिया हैं।

आपको बता दे वायरल वीडियो खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) का हिंदी और भोजपुरी मिस्क गाना ‘यादव जी को सईया बना लीजिये’ (Yadav Ji ko Saiya Bana Lijiye) हैं, यूट्यूब पर रिलीज किए जाने के बाद 24 घंटे में 10 लाख बार देखा जा चुका है। गाने को खेसारी लाल के अलावा शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक छोटू रावत और लिरिक्स चंदन यदुवंशी ने दिए है। इस वीडियो का कॉनसेप्ट फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। इस वायरल वीडियो में खेसारी लाल का जबरजस्त डांस देखने को मिल रहा हैं। इस गाने को अब तक 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चूका हैं।

ये भी पढ़े: ख़ेसारी लाल यादव के साथ ‘आशिक़ी’ में खलनायकी का अंदाज लेकर आ रहे पप्पू यादव

Khesari Lal Yadav New Holi Song Yadav Ji ko Saiya Bana Lijiye

इस गाने के अलावा होली पर और भी गाने रिलीज हुए हैं, जिनकी इन दिनों इंटरनेट पर धूम दिखाई दे रही है। हाल ही में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ का नया गाना ‘बुढ़वन के उठ गइल बल्ला’ रिलीज हुआ है। इस गाने 15 फरवारी 2021 रिलीज किया गया था, जिसे अब तक हजारों व्यूज़ मिल चुके हैं। इस गाने को भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ने ही खुद गाया है। गाने को टी-सीरीज की तरफ रिलीज किया गया है। इस वीडियो में दिनेश लाल यादव का जबरजस्त अंदाज देखने को मिला है।

ताज़ा ख़बरें