Khesari Lal New Song: खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘सईया के रोटी’ हुआ वायरल, महज 12 घंटे में मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

खेसारीलाल यादव का गाना 'सईया के रोटी' रिलीज के इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि महज 12 घंटे में इस गाने ने 1 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है।

Khesari Lal New Bhojpuri Song Viral Saiyan Ke Roti: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) में सुपर हिट गानों की गारंटी बन चुके वायरल स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के नए गाने ने एक बार फिर रिकॉर्ड बना दिया है। S4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज खेसारीलाल यादव का गाना ‘सईया के रोटी’ (Bhojpuri Song Saiyan Ke Roti) रिलीज के इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि महज 12 घंटे में इस गाने ने 1 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है। यह एक नया ही रिकॉर्ड है।

आपको बता दें कि यह चैनल खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) के दोस्त और भोजपुरी अभिनेता सह पूर्व विधायक संजय यादव का है। संजय ने इस चैनल को रिलीज करते हुए ही कहा था कि यह चैनल एक से बढ़ कर एक गाने लाएगा। लेकिन तब उन्हें भी यह उम्मीद नहीं थी कि उनके चैनल से कोई गाना एक दिन में मिलियन व्यूज को पार करेगा। लेकिन खेसारीलाल यादव और अनुपम यादव की आवाज में गाना ‘सईया के रोटी’ ने यह कर दिखाया। अभी तक इस गाने को 1,222,235 व्यूज मिल चुके हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Song Jhareliya: नीलकमल सिंह और आकांक्षा दुबे का रोमांटिक सांग ‘झरेलिया’ रिलीज

वहीं, गाने को मिल रहे प्यार को संजय यादव ने सलाम किया तो खेसारीलाल यादव (Khesari Lal New Bhojpuri Song Viral) ने कहा कि मैं तो अपने दर्शकों के लिए ही गाता हूं। उनका प्यार और आशीर्वाद मेरे लिए सब कुछ है। यह गाना मेरे दिल के करीब है। मैं भोजपुरी के अपने चाहने वालों से आग्रह करूँगा कि आप इसे और वायरल करें। संजय ने बताया कि इस गाने में अभिनेत्री रानी नज़र आई हैं, जिनके साथ खेसारीलाल यादव की केमेस्ट्री बेहतरीन दिखती है। लिरिक्स विशाल भारती का है और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Movie Diwana Mai Diwana: अभिनेत्री नीलू शंकर सिंह की फ़िल्म “दीवाना मैं दीवाना” की शूटिंग हुई शुरू

ताज़ा ख़बरें