Khesari Lal Yadav के नए गाने ‘डबल चोटी’ का छाया जादू, रिलीज होते ही हुआ वायरल, देखे VIDEO

करोड़ों लोगों को दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव के नए गाने के बोल हैं ‘डबल चोटी’ (Double Choti)

Bhojpuri song Double Choti: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) को इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से भी जाना जाता है। अक्सर खेसारी अपने गानों और जबरजस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लेते है। बता दे खेसारी लाल ने अपनी शानदार एक्टिंग के साथ गजब की सिंगिंग से फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। करोड़ों लोगों को दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। खेसारी लाल यादव के नए गाने के बोल हैं ‘डबल चोटी’ (Double Choti). इस गाने को फैंस का बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

रिलीज होने के दो दिन के भीतर ही खेसारी लाल (khesari lal yadav) गाना ‘डबल चोटी’ लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। गाने को यूट्यूब पर लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। गाने के वीडियो पर व्यूज का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुँच चुका है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल भी ये गाना जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े: नीतीश कुमार के ट्वीट पर आए कमेंट से प्रेरित होकर पवन सिंह ने बनाया गाना ‘मजनुआ पीटाता’!

‘डबल चोटी’ (Bhojpuri song Double Choti) गाने को खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) और अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने मिलकर गाया है। गाने में खेसारी लाल यादव अलग अंदाज में दिख रहे हैं। उनके स्टाइल को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल रजनीश चौबे (rajnish chaubey) ने लिखे हैं जबकि और संगीत छोटू रावत का है।

खेसारी लाल यादव के इस गाने को जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी (JP Star Pictures Bhojpuri) के बैनर तले यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। बता दें कि खेसारी लाल एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं और उनके गानों को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है। खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) के इन गानों को उनके चाहने वाले बेहद पसंद कर रहे हैं। गाना यूट्यूब पर भी ट्रेड कर रहा है।

ताज़ा ख़बरें