Khesari Lal Yadav के नए Holi Bhojpuri Song का छाया जादू !!

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Ke Gane) के नए होली सॉन्ग के बोल हैं ‘देवर चोली रंगे’. इस भोजपुरी होली गाने को अबतक 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद अपनी आवाज में गाया है।

Khesari Lal New Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी सिनेमा के कॉमेडी किंग खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने होली आने से दो महीने पहले ही होली सॉन्ग से धमाल मचा दिया है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपर स्टार सिंगर खेसारी लाल यादव ने इस साल का पहला भोजपुरी होली सॉन्ग रिलीज किया है। खेसारी का ये नया होली गाना रिलीज के साथ ही यू-ट्यूब पर छा गया है। इस होली सॉन्ग को जमकर पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Ke Gane) के नए होली सॉन्ग के बोल हैं ‘देवर चोली रंगे’. इस भोजपुरी होली गाने को अबतक 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद अपनी आवाज में गाया है। इसके बोल मनीष माही ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक दीपक ठाकुर और गौरव रोशन ने दिया है।

Khesari Lal New Bhojpuri Holi Song

आपको बता दें अभी फिलहाल इस गाने का सिर्फ ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया गया है और जल्द ही इसके वीडियो के रिलीज किए जाने की भी उम्मीद है। इस गाने के एंगल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना तेजी से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। खेसारी लाल का ये गाना यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक खूब वायरल हो रहा है।

ताज़ा ख़बरें