Khesari Lal yadav Mahashivratri Bol bam Song: आज से एक दिन के बाद देश में महाशिवरात्रि की धूम दिखने को मिलने वाली हैं। महादेव के भक्तों में महाशिवरात्रि की बेसब्री अभी से देखने को मिल रही हैं। इस बीच अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के कई भोले बाबा के गीत यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे है। हलाकि इस सब के बीच खेसारी का एक पुराना बोले बाबा का गीत काफी पसंद किया जा रहा हैं।
जी हां.. महाशिवरात्रि से पहले ही यूट्यूब पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘बम बम गूंजता देवघर में’ धूम मचा रहा है। इस गाने का क्रेज भक्तों पर खूब देखने को मिल रहा हैं।
ये भी पढ़े: पावर स्टार पवन सिंह के साथ फ़िल्म कर रही डिंपल सिंह का कैसा है अनुभव
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के वायरल हो रहे इस गीत को उनके फैंस का बहुत सारा प्यार मिल रहा हैं। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव भगवान शंकर की मस्ती में लीन नजर आ रहे हैं। चार मिनट 48 सेंकड का यह गाना खेसारी लाल यादव के सर्वाधिक लोकप्रिय गानों में शामिल है।
इस गाने को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में खेसारी लाल यादव नजर आ रहे हैं। आपको बता दे खेसारी ने ही ये गाना अपनी आवाज गाया हैं।
आपको बता दे, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ एक लाजवाब एक्टर भी हैं। खेसारी लाल सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फोल्लोविंग एन्जॉय करते हैं। आएदिन उनके एक से बढ़कर एक गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं। आपको बता दे, आने वाले दिनों में खेसारी लाल के कई प्रोजेक्ट्स रिलीज को तैयार होने वाले है। खेसारी इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बहुत बिजी हैं।