Khesari Lal Yadav का गाना ‘झुमका झुलनिया’ हुआ हिट, 7 करोड़ व्यूज पार

खेसारी लाल (Khesari Lal yadav Ke Gane) का एक पुराना भोजपुरी गाना इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

Bhojpuri song Jhumka Jhulaniya: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर ख़ास फैन फॉलोइंग बनाई है। आएदिन खेसारी लाल अपने गानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। खेसारी लाला यादव के फैंस उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाते हैं। खेसारी लाल के गानों को खूब पसंद किया जाता है। खेसारी का जैसे ही कोई भोजपुरी नया गाना इंटरनेट पर आता है कुछ ही देर में वह वायरल हो जाता है। वीडियो पर जमकर व्यूज, लाइक और कमेंट आने लगते हैं।

वहीं अब खेसारी लाल (Khesari Lal yadav Ke Gane) का एक पुराना भोजपुरी गाना इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ स्मृति सिन्हा की जोड़ी नजर आ रही है। यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खेसारी के भोजपुरी गाने का नाम है ‘झुमका झुलनिया’ है। गाने में खेसारी की अभिनेत्री स्मृति सिन्हा के साथ डांस कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: BJP सांसद Manoj Tiwari बने पिता, घर में आई नन्ही परी

खेसारी लाल के इस गाने को अब तक 74 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें यह गाना फिल्म ‘साजन चले ससुराल 2’ का है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल विभाकर पांडे ने लिखे हैं। वहीं इसका म्यूजिक अविनाश झा ने तैयार किया है।

साल 2012 में रिलीज हुई खेसारी लाल की फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के गाने आज भी पसंद किये जा रहे हैं। इस फिल्म ने खेसारी लाल को भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने पवन सिंह ,दिनेश लाल जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम भी किया है।

ताज़ा ख़बरें