Khesari​​ Lal Holi Song: खेसारी लाल यादव का नया होली सॉन्ग मचा रहा है धमाल, मिले 1 करोड़ व्यूज

खेसारी लाल यादव का एक नया गाना (Khesari Lal Yadav New Holi Song 2021) वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘भतार​ मोर टेम्पू के ड्राइवर’

Khesari​​ Lal Yadav Bhojpuri Holi Song Bhatar Mor Tempu Ke Driver Song: होली के मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई गाने रिलीज किये जाते हैं। इस लिस्ट में निरहुआ (Dinesh Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), काजल राघवानी (Kajal Raghwani)और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के गानों की बहार रहती है। इंडस्ट्री में नए भोजपुरी होली गानों की बाढ़ सी आ गई है। कई गाने ऐसे हैं जिन्हें इन दिनों काफी देखा और सूना जा रहा है। इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव का एक नया गाना (Khesari Lal Yadav New Holi Song 2021) वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘भतार​ मोर टेम्पू के ड्राइवर’ (Bhatar Mor Tempu Ke Driver Song).

खेसारी लाल यादव के इस गाने को महज एक हफ्ते में 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari​​ Lal Yadav Bhojpuri Holi Song) ने गाया है। जबकि इसके बोल कुंदन सिंह ने लिखे हैं। इस गाने का संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है। खेसारी के इस भोजपुरी होली गाने को सृष्टि पाठक और विकास सिंह विरप्पन पर फिल्माया गया है।

ये भी पढ़े: गौरव झा और रीतू सिंह की फ़िल्म ‘भागवत गीता’ का मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू हुआ

होली के मौके पर रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का ये गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में सृष्टि पाठक और विकास सिंह विरप्पन के अलावा खेसारी लाल यादव भी नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी लाल के डांस को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो (Khesari Lal Yadav Ka Naya Gaana) को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

मालूम हो, खेसारी लाल यादव को रियलिटी शो बिगबॉस में भी देखा जा चूका है। हलाकि खेसारी ज्यादा दिन तक शो में ठीके नहीं थे लेकिन उन्होंने थोड़े ही समय में फैंस का दिल जीत लिया था। खेसारी लाल यादव आएदिन अपने गानों और फिल्मों से धमाल मचाते रहते हैं।

ताज़ा ख़बरें