Bhojpuri Movie: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा की फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ होने जा रही है रिलीज़

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा की फिल्म 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे' इस सप्ताह रिलीज़ की जा रही है

Khesari Lal Yadav-Madhu Sharma Movie: सुपर स्टार खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज स्टारर फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ 13 मई को रिलीज होगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। दर्शकों को भी इस फ़िल्म के रिलीज का बेसब्री से इंताजर है। यह एक सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म है, जो सात समुंदर पार लंदन की कहानी पर बेस्ड है। फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को अलग नजरिया दिया है। एक बार फिर वे शानदार फ़िल्म लेकर तैयार हैं, जो कल से सिनेमाघरों में होगी।

ये कहना है फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा का। उन्होंने कहा कि कल भोजपुरी के दर्शक इस साल की सबसे बड़ी बजट की धमाकेदार फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख पाएंगे। फ़िल्म को रिलीज करने की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। यह बेजोड़ फ़िल्म है। उन्होंने दावा किया कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है। यह फ़िल्म घर परिवार की महिलाओं को भी आकर्षित करेगी। मनोरंजन का नेक्स्ट लेवल है यह फ़िल्म।

फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ की प्रस्तुति यशी फिल्म्स और ज़वाबा एंटरटेनमेंट ने की है, जबकि फ़िल्म का निर्माण ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन से हुई है। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं। फ़िल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फ़िल्म यूके प्रोड्यूसर विपुल शर्मा हैं। लिरिक्स आशुतोष तिवारी, अजित हलचल, रजनीश मिश्रा का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और रिकी गुप्ता का है। रिलीज रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट-निशांत उज्ज्वल करेंगे।पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मधु शर्मा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्त्साहित है। वही सिनेमाघरों में खेसारी लाल की फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी इंतजार कर रहे है।

ये भी पढ़े: Vidhya: आम्रपाली दुबे और लेखक निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी की ‘विद्या’ फ़िल्म की शूटिंग हुई पूरी

ताज़ा ख़बरें