Khesari Lal Chhath Geet: खेसारी लाल यादव के दो नए छठ गीत, रिलीज के साथ हुए हिट, देखिए वीडियो

Khesari Lal Chhath Geet 2020: छठ पर्व (Chhath Festival), छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार (Bihar), झारखण्ड (Jharkhand), पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और नेपाल (Nepal) के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है।

Khesari Lal Chhath Geet 2020: छठ पर्व (Chhath Festival), छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार (Bihar), झारखण्ड (Jharkhand), पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और नेपाल (Nepal) के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस त्योहार को बिहार में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। अब छठ पूजा में कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं छठ को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने दो नए छठ गीत रिलीज किया हैं। मशहूर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के दो नए गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इस गाने को खेसारी के फैंस और चाहने वाले काफी पसंद कर रहे है।

आपको बताते चले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इन नए छठ गीतों में उनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। खेसारी के छठ गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। छठ गीत के बोल हैं ‘छठ घाटे चली…’ इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। वहीँ उनका साथ दिया है अंतरा सिंह प्रियंका ने। दोनों की आवाज का जादू दर्शकों को पर जमकर चल रहा है।

ये भी पढ़े: Khesari Lal Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का गाना ‘देखी सुघराई’ का छाया जादू

Khesari Lal Chhath Geet 2020

खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) के नए छठ गीत के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। वहीं, श्याम सुंदर ने इसका संगीत तैयार किया है। इस गाने में छठ महापर्व के मशहूर गीत ‘कांच ही बास के बहंगिया’ के भी कुछ शब्द हैं, जो गाने के नए अंदाज को छठ के पारंपरिक गीत से जोड़ते हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने को यू-ट्यूब पर महज दो दिन पहले ही रिलीज किया गया है और अब तक इसे 22 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 6 हजार से ज्यादा बार इसे शेयर किया गया है। इस वायरल गाने की धुन बहुत ही सुरीली है। जिसे सुनकर हर कोई गाने का दीवाना हो जा रहा है।

ताज़ा ख़बरें