ख़ेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने इस गाने से मचा रखा है धमाल

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार ख़ेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन कही जानेवाली आम्रपाली दुबे के गाने ने काफी धमाल मचाया है |

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़िया है जो जब भी बड़े परदे पर एक साथ आती है तब काफी धमाल मचाती है | इन्ही में से एक है खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे की जोड़ी | इस जोड़ी ने भले ही कोई फ़िल्म एक साथ नही की है लेकिन इस जोड़ी ने फ़िल्म में एक साथ गाना जरूर किया है | खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने गाना ‘मरद अभी बच्चा बा‘ यह एक साथ किया है जिसे लोगो ने काफी पसंद किया | खेसारी लाल की फ़िल्म ‘दुलहिन गंगा पार के‘ में इस गाने को फिल्माया गया है | इस गाने के लिए आम्रपाली दुबे ने गेस्ट अपीरियंस किया था |

ख़ेसारी लाल यादव की जोड़ी अब तक काजल राघवानी के साथ दर्शको ने खूब पसंद किया है | लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ भी ख़ेसारी लाल की जोड़ी को लोग देखना चाहते है | खेसारी लाल वैसे तो भोजपुरी की सभी हीरोइनों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके है | कई नई हीरोइनों के साथ भी खेसारी लाल यादव स्क्रीन शेयर कर चुके है | वही बात करे आम्रपाली दुबे की तो निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी को दर्शको ने उनकी पहली फ़िल्म से ही काफी पसंद किया है |

Also Read – गोरखपुर को फ़िल्म इंडस्ट्री का हब बनाने की कोशिश में रवि किशन – खेसारी लाल

ख़ेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे अक्सर ही एक साथ फ़िल्म को लेकर यही कहते है की जल्द ही किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे लेकिन अब तक कोई फ़िल्म एक साथ करने की कोई खबर दोनों की तरफ से नही आई है |

फिलहाल कोरोना काल के कारण फिल्मो की शूटिंग यह दोनों ही कलाकार नही कर रहे है | आम्रपाली दुबे ने यह भी कहा है कि वे खुद के परिवार और दूसरों को सुरक्षित रखना चाहती है इसलिए वे फ़िल्म की शूटिंग नही शुरू कर रही है |

ताज़ा ख़बरें