Happy Birthday Pawan Singh: सुपरस्टार पवन सिंह आज मना रहे है अपना 35 वां जन्मदिन

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 5 जनवरी, साल 1986 में बिहार के आरा में हुआ था।

Happy Birthday Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 5 जनवरी, साल 1986 में बिहार के आरा में हुआ था। पवन सिंह तीन भाई हैं और तीनों भाइयों में वे सबसे छोटे हैं। पवन सिंह ने पहले अपनी आवाज से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई और फिर धीरे-धीरे अपने जबरदस्त अभिनय का जलवा दिखाना शुरू किया और आज वह भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर सिंगर के साथ-साथ एक सफल अभिनेता भी हैं। पवन सिंह की बहुत बड़ी फैन फोल्लोविंग एन्जॉय करते है। आज जन्मदिन के मौके पर पवन सिंह को उनके फैंस और दोस्त ढेरों सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी के साथ ही भोजपुरी जगत के सितारें भी पवन सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे है।

आपको बता दे, पवन सिंह पिछले 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे है। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने दिए है। पवन सिंह को देश के साथ-साथ अब विदेशों में भी पहचान मिलने लगी है। आएदिन पवन सिंह के गाने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा देते है।

ये भी पढ़े: ड्रीम गर्ल ‘Gungan Pant’ ने सादगी से मनाया अपना जन्‍मदिन, फैंस से मिली खूब सारी शुभकामनाएं

Happy Birthday Pawan Singh

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके साथ हर एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करना चाहती है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी हीरो और हेरोइनों के साथ काम कर चुकें हैं अगर हम हीरो की बात करें तो रवि किशन, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, अरविन्द अकेला कल्लू और प्रदीप पांडेय का नाम शामिल हैं। और हेरोइनों में रानी चटर्जी, स्मृति सिन्हा, मोना लिसा, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, पाखी हेगड़े, निधि झा, सहर अफशा और काजल राघवानी का नाम शामिल हैं। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव को करीब से देखा।

2007 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भोजपुरी फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम की से कदम रखा लेकिन 2009 में आयी भोजपुरी फिल्म प्रतिज्ञा में सशक्त अभिनय से पवन सिंह चर्चा में आये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया उसके बाद पवन सिंह को बतौर अभिनेता के रूप में पहचान मिली। बतौर अभिनेता और गायक आपने आप को स्थापित करने के बाद हाल में पवन सिंह ने राजनीति में कदम रखा और बीजेपी ज्वाइन कर लिया, वो अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हैं।

ताज़ा ख़बरें