Green Cinema Awards 2022: भोजपुरिया शोमैन प्रदीप के शर्मा की फ़िल्म “लिट्टी चोखा” के लिए लगी अवार्ड की झड़ी

ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022 में फ़िल्म "लिट्टी चोखा" को ग्रीन सिनेमा सम्मान अवार्ड, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा, बेस्ट स्टोरी राकेश त्रिपाठी, बेस्ट सिंगर खेसारीलाल यादव, बेस्ट निर्देशक पराग पाटिल, बेस्ट सिनेमेटोग्राफर आर आर प्रिंस को मिला।

Green Cinema Awards 2022: साल 2022 एक बार फिर से भोजपुरिया शोमैन प्रदीप के शर्मा (Pradeep K Sharma) की फ़िल्म “लिट्टी चोखा” (Litti Chokha) के लिए शानदार साबित हुआ है। इस फिल्म को मुंबई में आयोजित ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022 (Green Cinema Awards 2022) में आधे दर्जन से अधिक अवार्ड मिले हैं। यानि कुल मिलाकर 7 अवार्ड फ़िल्म “लिट्टी चोखा” के हिस्से में आई है। इससे पहले इसी साल फ़िल्म “लिट्टी चोखा” को बीफा अवार्ड में भी तकरीबन 10 कैटेगरी में अलग अलग अवार्ड्स मिले थे। उसके बाद अब ग्रीन सिनेमा अवार्ड में भी फ़िल्म “लिट्टी चोखा” का जादू देखने को मिला, जब अवार्ड की झड़ी लग गयी।

ग्रीन सिनेमा अवार्ड 2022 में फ़िल्म “लिट्टी चोखा” को ग्रीन सिनेमा सम्मान अवार्ड, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा, बेस्ट स्टोरी राकेश त्रिपाठी, बेस्ट सिंगर खेसारीलाल यादव, बेस्ट निर्देशक पराग पाटिल, बेस्ट सिनेमेटोग्राफर आर आर प्रिंस को मिला। ये अवार्ड निर्माता प्रदीप के शर्मा ने भोजपुरी के मशहूर अभिनेता अवधेश मिश्रा के हाथों से लिया।

ये भी पढ़ें: Breaking! बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी में भी हो रहा है फ़िल्म ‘ओमकारा’ का निर्माण

आपको बता दें कि सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी की भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले की गई है। फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है. लेखक राकेश त्रिपाठी, सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। संगीत ओम झा का है। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, श्रुति राव, प्रीति सिंह, प्रगति भट्ट, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रकाश जैस, करण पांडे, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव आदि हैं।

ये भी पढ़ें: Breaking: दहेज प्रथा पर यश कुमार ने जो कहा उसे हर किसी को सुनना चाहिए, काफी गंभीर बाते शेयर की एक्टर ने

ताज़ा ख़बरें