गौरव झा और ऋतु सिंह के विवाह की तस्वीर हुई वायरल ! जानें पूरा सच

हाल ही में वरसटाइल एक्‍टर गौरव झा और सिजलिंग एक्‍ट्रेस ऋतु सिंह के विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पे वायरल हुई। दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधते नज़र आये। तस्वीरें देख कर उनके फैंस की ओर से बधाइयों का ताँता लग गया। पर क्या वाकई ये दोनों शादी के पवित्र बंधन में बांध गए हैं ? दरअसल, यह पूरा मामला फिल्मी ही है। दोनों एक्टर्स अपनी आने वाली फिल्म ‘हेलो पापा’ का एक शादी सीक्वेंस शूट कर रहे थे। यह इतनी वास्तविकता से फिल्माया गया की सबको लगा की गौरव झा और ऋतू सिंह वाकई शादी कर चुके हैं। फिल्म के निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू ने यह साफ़ किया की यह एक फिल्म सीक्वेंस है लेकिन उन्हें ख़ुशी है की लोगों को उनकी जोड़ी पसंद आ रही है। वे उम्मीद करते हैं कि जब फिल्म रिलीज होगी, तब दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

ताज़ा ख़बरें