करोड़ों संपत्ति की मालकिन हैं यह Bhojpuri Actresses, पापुलैरिटी में बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं को देती है कड़ी टक्कर

Bhojpuri Actresses Net Worth :बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। उनका स्टाइल और बोल्डनेस बॉलीवुड की टॉप हसीनाओं को कड़ी टक्कर देता है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की यह एक्ट्रेस करोड़ों संपत्ति की मालकिन है, पढ़ें पूरी खबर।

Bhojpuri Actresses Net Worth : बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री का भी काफी नाम है। भोजपुरी सिनेमा जगत की हर फिल्म अक्सर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है। वही भोजपुरी सिनेमा के सितारों की भी बॉलीवुड एक्टर्स की तरह काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। खूबसूरती और पापुलैरिटी के मामले में भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। वही आपको बता दे कि भोजपुरी सिनेमा की अदाकाराएं करोड़ों संपत्ति की मालकिन हैं।

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। रानी ने अपने फिल्मी करियर में 350 से भी ज्यादा फिल्मों में अपना कमाल दिखाया हैं। एक रिपोर्ट की मानो तो एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म के लिए 8 – 12 लाख रुपए फीस के तौर पर चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस की संपत्ति की बात करे तो वह 5 मिलियन डॉलर संपत्ति की मालकिन हैं।

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) 

आम्रपाली दुबे भोजपूरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी ‘ से अपना डेब्यू किया था। वह अपनी एक फिल्म के लिए 8 -10 लाख रुपए चार्ज करती है। ऐसे में उनकी नेट वर्थ 14 करोड़ की हैं।

मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी सिनेमा से टेलीविजन को दुनिया तक अपनी अलग पहचान बनानेवाली एक्ट्रेस मोनालिसा आज लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। वह सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी एक फिल्म के लिए 7 से 10 लाख रुपए फीस के तौर पर चार्ज करती हैं। बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की कुल संपत्ति 18 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस के लिस्ट में शुमार है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए की फीस लेते हैं। वही अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नेटवर्थ 50 – 60 करोड़ रूपए की हैं।

काजल राघवानी (Kajal Raghavani)

एक्ट्रेस काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है। भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकी है। एक रिपोर्ट की मानें तो काजल राघवानी अपनी एक फिल्म के लिए 18 से 20 लाख रुपए फीस के तौर पर लेती है और उनकी नेटवर्थ 2-4 करोड़ रुपए की हैं।

ये भी पढ़ें: दुबई के सड़कों पर Mouni Roy ने शॉर्ट ड्रेस में दिया कातिलाना पोज, किलर अंदाज ने जीता फैंस का दिल

ताज़ा ख़बरें