Dinesh Lal Yadav Sawan Song: निरहुआ का स्पेशल सावन सॉन्ग ‘आओ भोले’ इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल

सावन के पवित्र महीने में निरहुआ का नया गाना ‘आओ भोले’ (Aao bhole) शिव जी को समर्पित है। इस नए गाने में निरहुआ शिव भक्ति (Shiv bhakti geet) में लीन नजर आ रहे हैं। दर्शकों को निरहुआ का ये गाना बेहद पसंद आ रहा है।

Dinesh Lal Yadav Sawan Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav) अपने फैंस के लिए सावन के महीने में एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाना लेकर आए हैं। सावन के पवित्र महीने में निरहुआ का नया गाना ‘आओ भोले’ (Aao bhole) शिव जी को समर्पित है। इस नए गाने में निरहुआ शिव भक्ति (Shiv bhakti geet) में लीन नजर आ रहे हैं। दर्शकों को निरहुआ का ये गाना बेहद पसंद आ रहा है।

निरहुआ (Nirahua Songs) के इस नए गाने में धरती पर बढ़ रहे पाप का विनाश करने के लिए निरहुआ शिवजी का आह्वान कर रहे हैं। इस गाने में निरहुआ ने तांडव भी किया है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसके साथ निरहुआ का लुक और एक्टिंग भी लाजवाब है।

ये भी पढ़े: शिव भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देगा पवन सिंह और अलका झा का नया सावन गीत

इस गाने को निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Photos) ने अपनी ही आवाज में गाया है। इस गाने के बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। वही इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। दिनेश लाल यादव की आवाज ने गाने को शानदार बना दिया है।

दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav Songs) उर्फ़ निरहुआ के इस गाने को अबतक 103,177 बार देखा जा चुका है। इस गाने में निरहुआ की मजेदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। दर्शकों को निरहुआ का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

बता दे, सावन के इस पावन अवसर पर भोजपुरी इंडस्ट्री से कलाकारों ने कई सावन स्पेशल गाने रिलीज किए है। जिसे शिव भक्तों का ढ़ेर सारा प्यार मिल रहा हैं।

ये भी पढ़े: खेसारी लाल यादव ने माँगा अक्षरा सिंह के लिए वोट, कहा ‘ हमारी शेरनी को जिताये’

ताज़ा ख़बरें