अभिनय के हर फन में माहिर Dev Singh ने फिल्म ‘बैरी सेनुरवा’ में निभाया अनोखा किरदार, अब मिल रही वाहवाही

देव सिंह (Dev Singh) अपनी अगली फिल्म जुगनू में एक अलग ही अंदाज में नज़र आने वाले हैं।

New Bhojpuri Fim Bairi Senurawa: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) इन दिनों देश में धमाल मचा रही है। पहले तो भोजपुरी स्टार्स को सिर्फ भोजपुरी दर्शक ही पहचानते थे लेकिन अब उन्हें अन्य राज्यों में भी पहचान मिलने लगी है। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार है जो अपनी अदाकारी से सबको अपना दीवाना बना देते है। वही कहते हैं ना एक सम्पूर्ण अभिनेता वही होता है, जो हर तरह के किरदार को सहजता से जीने में माहिर हो। फिर वो जगह थियेटर हो या सिल्वर स्क्रीन, ऐसे अभिनेताओं को फर्क नहीं पड़ता। भोजपुरी स्क्रीन पर ऐसे अभिनेताओं की कमी नहीं, लेकिन देव सिंह (Dev Singh) एक ऐसा नाम है, जो उनसब में अलग है। वे भोजपुरी के वर्सटाइल एक्टर माने जाते हैं। ऐसा क्यों है, हम बताते हैं।

देव सिंह (Dev Singh) की एक फिल्म आ रही है, जिसका नाम बैरी सेनुरवा है। इस फिल्म में वे एक पागल के करिदार में नज़र आये हैं, जिसे देख आपको भी यकीन हो जाएगा कि वो पागल हो गए हैं। लेकिन अगर आपको याद है तो उनकी पिछली फिल्म कसम पैदा करने वाले की, जिसमें उन्होंने एक हार्ड कोर विलेन का किरदार निभाया था और सबों के दिलों में उतर गए थे। अब वे एक फिजिकल चाईलेंज यानी पागल का करिदार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Bhojpuri Songs: मोनालिसा और पवन सिंह का यह हॉट सीन देख आप हो जाएंगे पागल, देखे वीडियो

                                                          Dev Singh New Bhojpuri Fim Bairi Senurawa
Dev Singh New Bhojpuri Fim Bairi Senurawa

इसकी एक झलक आज फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिली है। इसमें उनके अभिनय को देख फिल्म क्रिटिक ने भी उनकी तारीफ की है और कहा है कि भोजपुरी सिने जगत के लिए ये अच्छी खबर है कि देव सिंह (Dev Singh) जैसे अभिनेता यहां काम करते हैं। उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर के अनुसार ये तो साबित कर ही दिया है कि आखिर उन्हें क्यों वर्सटाइल एक्टर कहा जाता है। हालांकि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन ट्रेलर रिलीज के बाद देव सिंह एक बार फिर से अपने करिदार को लेकर चर्चे में हैं। इसके लिए ट्रेलर रिलीज के बाद उन्हें उनके चाहने वालों के मैसेज और फ़ोन लगातार आ रहे हैं। आपको बता दें कि देव सिंह (Dev Singh) अपनी अगली फिल्म जुगनू में एक अलग ही अंदाज में नज़र आने वाले हैं।

ताज़ा ख़बरें