Bhojpuri सुपरस्टार Khesari Lal Yadav के खिलाफ शिकायत दर्ज, महिलाओं के अपमान का आरोप!!

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के खिलाफ ये अपराधिक शिकायत सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने की है। शिकायत में कहा गया है कि एक्टर पिछले 10 साल से असभ्य गाने बना रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है। इस शिकायत में कहा गया है कि खेसारी भद्दे गाने बनाते हैं। ये सभी गाने अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। अभिनेता (Complaint filed against Khesari Lal Yadav) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 292, 294,354 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के खिलाफ ये अपराधिक शिकायत सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने की है। शिकायत में कहा गया है कि एक्टर पिछले 10 साल से असभ्य गाने बना रहे हैं। महिलाओं के प्रति ऐसे गानों को लिखना और पैसे कमाना सही नहीं है। इस शिकायत में खेसारी के एक गाने का भी जिक्र है, जिसका नाम ‘चाची के बच्ची सपना में आती है’ है।

ये गाना 2 जून को रिलीज हुआ है। इसके बारे में कहा गया है कि ये सॉन्ग समाज में महिलाओं के प्रति स्पष्ट रूप से अपमान को दिखाता है।

ये भी पढ़े: लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर ख़ेसारी लाल यादव ने काटा केक, तारीफ में कही दिल की बात

ताज़ा ख़बरें