Aamrapali Dubey का Chhath puja गीत ‘घरे घरे होता माई के बरतिया’ हुआ वायरल

आम्रपाली दुबे ने कई छठ गीत गाए हैं। इनमें से एक ‘घरे घरे होता माई के बरतिया’ इस समय काफी पसंद किया जा रहा है। आम्रपाली का यह गाना काफी पुराना है, लेकिन आज भी काफी पॉप्युलर है। छठ पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे इन गीतों की गूंज और भी बढ़ जाएगी।

Amrapali Dubey Chhath Geet: छठ पूजा के पर्व पर बिहार और उत्तर-प्रदेश में छठ त्योहार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन हर घर में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। हर साल इस त्योहार पर बिहार में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इसी को लेकर भोजपुरी सितारों ने इस पर्व पर कई भोजपुरी गानें तैयार करते रहते हैं। इन छठ पूजा गीतों को खूब पसंद भी किया जाता है। अब इन दिनों एक छठ गीत काफी वायरल हो रहा है जिसे आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पर फिल्माया गया है। इस गीत के बोल है ‘घरे घरे होता माई के बरतिया’

आपको बता दे आम्रपाली दुबे ने कई छठ गीत गाए हैं। इनमें से एक ‘घरे घरे होता माई के बरतिया’ इस समय काफी पसंद किया जा रहा है। आम्रपाली का यह गाना काफी पुराना है, लेकिन आज भी काफी पॉप्युलर है। छठ पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे इन गीतों की गूंज और भी बढ़ जाएगी। आम्रपाली दुबे का यह गाना फिल्म ‘लगल रहा बताशा’ का है। ‘घरे घरे होता माई के बरतिया’ भोजपुरी छठ गीत को कल्पना ने अपनी आवाज दी है। इसके लिरिक्स प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं। अब तक इस गाने को 1 करोड़ से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

ताज़ा ख़बरें