सुपरस्टार Ritesh Pandey का सैड सॉन्ग यूथ लवर्स को कर रहा है कनेक्ट, ‘दिल के दरदिया’ का वीडियो हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्मो के गायक और नायक रितेश पांडेय का नया सैड सॉन्ग रिलीज किया गया है.यह गाना युथ की पसंद बन रहा है

Ritesh Pandey New Sad Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ट्रेंडिंग सिंगर भी हैं जिनके गाने रिकार्ड्स क्रिएट करते जा रहे हैं। ‘हैलो कौन’ फेम सिंगर रितेश पांडे का दर्द भरा सांग ‘दिल के दरदिया’ (Dil Ke Daradiya) वेव म्यूज़िक से रिलीज होकर लोकप्रिय हो गया है। अब इसका वीडियो सांग भी रिलीज हो गया है। क्या खूबसूरत वीडियो है इस गाने का।

सॉन्ग में रितेश पांडे (Ritesh Pandey Song) की ऎक्ट्रेस पीली साड़ी और गुलाबी ब्लाउज़ में बेहद क्यूट लग रही हैं। इसे एक स्टोरी के साथ शूट किया गया है। रितेश पांडे जिस लड़की को दिल से चाहते थे उसकी शादी उसके घरवाले किसी और से तय कर देते हैं। तब फोन करके रितेश पांडे पूछते हैं कि जब मन नहीं था तो क्यों प्रेम किया था। प्रेमिका अपना दर्द बताती है कि उसे भी लड़का पसन्द नही है मगर मां से वचन दिया है इसलिए शादी कर रही हूं वरना लगाता देह में हरदिया बढ़ता दिल के दरदिया।


सोशल मीडिया पर जब से रितेश पांडे के इस सैड सांग का टीज़र शेयर किया गया है, उनके फैन्स इस गाने का इंतजार कर रहे थे। गाना आते ही इसे हाथों हाथ ले लिया गया।


आपको बता दें कि इस गाने का ऑडियो पहले ही आउट किया गया था जो बेपनाह पसन्द किया गया है।
यह लवर स्पेशल सांग यूथ प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। जब रितेश पांडे (Ritesh Pandey New Sad Song) प्रेमिका से कहीं और शादी करने की शिकायत करते हैं तो लड़की कहती है “बदन में लग रही है हल्दी मगर दिल का दर्द बढ़ रहा है। मेरी मर्जी से शादी नहीं हो रही है।” गाना लोगों को कनेक्ट कर रहा है। इसका वीडियो भी उसी अंदाज से बनाया गया है।

ये भी पढ़े: दुर्गा पूजा के मौके पर रिलीज हो रही है Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’

ताज़ा ख़बरें