Khesari Lal Yadav-Ravi Kishan Meeting: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगे बजट की भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष 2’ का दूसरा शेड्यूल गोरखपुर में चल रहा है। और गोरखपुर में के सेट पर एक खास व्यक्ति संघर्ष 2 की पूरी टीम से मिलने पहुंचे। ये भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सितारे तो हैं इसके साथ ये गोरखपुर से बीजेपी के सांसद भी है। अब ज्यादा सस्पेंस ना बढ़ते हुए इनका नाम आपको बता ही देते हैं। वैसे आप इनका नाम पहले ही गेस कर चुके हैं। फिर भी हम आपको इनका नाम बताते है ये और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के मेगा स्टार रवि किशन हैं। जिन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत के साथ साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ इंडियन इंडस्ट्री में भी अपने दमदार अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर रखा है।
रवि किशन ने इस मुकालात के बारे में कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म संघर्ष 2 शूट हो रही है। जिसमें इंडस्ट्री के बहुत टैलेंट अभिनेता खेसारी लाल यादव काम कर रहे है, तो इनसे मिलने के लिए और फ़िल्म की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देने के लिए यह आया हूँ। आगे रवि ने कहा कि पराग पाटिल का निर्देशन बहुत ही कमाल का होगा है। वे जब भी कोई फिल्म बनाते हैं, वो सुपर डुपर हिट होती है। इसके साथ रवि किशन ने फिल्म की टीम के बारे में पराग पाटिल से जानकारी ली।
खेसारी के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि इनको तो आप सभी जानते हैं। इनको बना के ऊपर वाला वो माला ही तोड़ दिया कि अब ऐसा माल दुबारा न बनेगा। ये एक ही पीस है एक ही माल हैं। अभी फिल्म का क्या शूट चल रहा है इसके बारे में पराग पति ने बताया कि फिल्म का एक्शन सीन का सिक्यूवेन्स चल रहा है। वही खेसारी ने रवि किशन के साथ अपना बैंकॉक का अनुभव शेयर किया कि कैसे उन्होंने बैंकॉक में समंदर के अंदर गाड़ियां चलाई हैं।
खेसारी लाल यादव के कई नवरात्री सांग्स भी इन दिनों रिलीज़ किये जा रहे है। साथ ही और भी कई गानो की तैयारी वे कर रहे है।
ये भी पढ़े: Rishabh Kashyap Golu की फिल्म ‘जवानी दीवानी’ में दिखेगा उनका खास अंदाज