भोजपुरी पावर स्टार Pawan Singh लेकर आ रहे हैं फ़िल्म बॉस, धांसू फर्स्ट लुक हुआ वायरल, ट्रेलर 8 अक्टूबर को रिलिज होगा ।

पवन सिंह जल्द ही मशहूर निर्माता प्रेम राय की फ़िल्म 'बॉस' में नज़र आएंगे। फ़िल्म 'बॉस' का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है।

Pawan Singh Movie Boss First Look Out: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का पावर म्यूजिक इंडस्ट्री में तो खूब चल ही रहा है, लेकिन उनकी फिल्मों का भी जवाब नहीं होता। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि पवन सिंह जल्द ही मशहूर निर्माता प्रेम राय की फ़िल्म ‘बॉस’ (Bhojpuri Film Boss) में नज़र आएंगे। फ़िल्म ‘बॉस’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है।

इसमें पवन सिंह (Pawan Singh Images) बेहद धांसू लुक में नज़र आ रहे हैं। फर्स्ट लुक देख कर साफ पता चलता है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इस फिल्म का टेलर 8 अक्टूबर को एंटरटेन म्यूजिक और बॉस म्यूजिक चैनल से रिलिज किया जायेगा।

वहीं, फ़िल्म को लेकर निर्माता प्रेम राय ने कहा कि पवन सिंह (Pawan Singh Photos) इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में टॉप पर हैं। कलाकार भी कमाल है। लेकिन हमारी फ़िल्म में उनका किरदार भी अद्भुत होने वाला है। उन्होंने कहा कि बॉस एक एक्शन फिल्म है। इसमें पवन सिंह का जलवा खूब देखने को मिलेगा। उनकी आवाज में शानदार गाने होंगे। दिल छू लेने वाले डायलॉग्स होंगे। कुल मिलाकर फ़िल्म मनोरंजन का धमाका होने वाला है।

Bhojpuri Superstar Pawan Singh Upcoming Movie Boss

प्रेम राय ने बताया कि फ़िल्म की प्रस्तुति निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. से हो रही है। इसके सह निर्माता विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविंद चौबे हैं। संगीतकार ओम झा व छोटे बाबा हैं। गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं।

फ़िल्म में पवन सिंह (Pawan Singh Viral Video) के साथ अर्सिया, चांदनी सिंह, महेश मांजरेकर, साहिल सुधाकर, अमित शुक्ला, जसविंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, कनक पांडेय, करण पांडेय, रागिनी राय, निरंजन चौबे, अजय सूर्यवंशी, प्रगति, संजय वर्मा, अभय राय, गौरव, संजय कोर्वे समेत कई प्रमुख कलाकार हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं।

ये भी पढ़े: देसी स्टार Samar Singh ने की Khesari Lal Yadav और Kajal Raghwani की ‘लिट्टी चोखा’ को देखने की अपील

ताज़ा ख़बरें