Pawan Singh: अपने बर्थडे पर पवन सिंह ने रिलीज़ किया अपना पॉवरफुल गाना ‘आ जईहे 5 के’, हेलीकॉप्टर सीन ने बटोरी सुर्खियां

भोजपुरी फिल्मो के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपना बेहद ही खास गाना ''आ जईहे 5 के' रिलीज़ किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है

Pawan Singh Birthday Special Song: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह का आज बर्थडे है और आज उनके जन्मदिन का तोहफा उन्होंने अपनी जनता जनार्दन को दिया है। जी हां, पवन सिंह ने दर्शकों को नए साल 2022 के तोहफे के तौर पर अपना जबर्दस्त सांग रिलीज करके दिया है। जिसकी चर्चा पिछले साल 2021 से इंडस्ट्री में चल रही थी। नए साल में नया धमाल मचाने वाले पवन सिंह के इस धमाकेदार गाने का नाम है “आ जईहे 5 के”।


इस सांग की खास बात यह है कि पावर स्टार पवन सिंह इस गाने में हेलीकॉप्टर से उतरते दिख रहे हैं। भोजपुरी सांग्स की हिस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भोजपुरी सांग मे हेलीकॉप्टर शॉट्स लिए गए हैं। पवन सिंह का यह अद्भुत सांग काफी महंगे बजट के साथ फ़िल्माया गया है। जेपी स्टार पिक्चर्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर यह गाना पवन सिंह के बर्थडे के अवसर पर रिलीज किया गया है। सांग में पवन सिंह के साथ ब्यूटिफुल और ग्लैमरस हीरोइन डिम्पल सिंह नजर आ रही हैं।


आपको बता दें कि पवन सिंह ने इस सांग का बवाल पोस्टर, टीज़र का लिंक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जो खूब पसन्द किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीज़र को लाखों लोगों ने देखा था और गाना जैसे ही आउट हुआ, पब्लिक ने इसे हाथों हाथ ले लिया।


अपने सबसे अलग अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। हिंदी गानों के भोजपुरी वर्जन की शुरुआत करके उन्होंने नए रिकॉर्ड भी बनाए। अब उन्होंने नए साल 2022 की धमाकेदार शुरुआत इस बवाल गाने के साथ की है। इस सांग में उनका नया स्टाइल और क्रेज देखने को मिल रहा है। पवन सिंह के इस सांग का पिक्चराइजेशन हाई लेवल का हुआ है। पवन सिंह नए साल में अपने बर्थडे पर नईं सोच और नए अंदाज को लेकर आए हैं। भोजपुरी गीत में फर्स्ट टाइम हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए पवन सिंह नया क्रेज लेकर आए हैं।

ये भी पढ़े: Kajal Raghwani: सोशल मीडिया पर काजल राघवानी ने शेयर किये खूबसूरत फोटोज, देखकर फैंस का दिल हो रहा गदगद


ताज़ा ख़बरें