पावर स्टार Pawan Singh का देवी गीत ‘माई मोरी अंगना में अईली’ की हो रही है खूब चर्चा

भोजपुरी फिल्मो के पावर स्टार पवन सिंह का नया देवी गीत 'माई मोरी अंगना में अईली' रिलीज़ किया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है

Pawan Singh New Devi Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के रिकॉर्ड मशीन कहे जाने वाले पावर स्टार पवन सिंह का एक और देवी गीत रिलीज़ किया गया है और रिलीज़ के साथ ही खूब वायरल भी हो रहा है। यह गाना है ‘माई मोरी अंगना में अईली’ है, जिसमें पवन सिंह खुद को भाग्यशाली बता रहे हैं कि देवी दुर्गा का उनके आंगन में आगमन हुआ है। यह गीत इसी थीम पर है, जो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह का जादू कुछ इस कदर चल रहा है कि महज कुछ घंटों में इसे कई लाखो लोगो ने देखा है।

इस गाने का म्यूजिक वीडियो बेहद सौम्य और भक्तिमय है। गीत ‘माई मोरी अंगना में अईली’ के म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह तो नज़र आ ही रहे हैं, साथ में तेजी से भोजपुरी इंडस्ट्री में उभर कर आई अभिनेत्री नीलम गिरी भी हैं। दोनों का एपियरेंस गाने के वीडियो को और भी खास बनाने वाली है।

वहीं, इस गाने को लेकर पवन सिंह का कहना है कि बाघ वाली मां शेरावाली का आशीर्वाद और मां सरस्वती की कृपा से मुझे लोगों ने खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि हर साल मैं उनके आगमन के इस खास घड़ी को संगीतमय बना पाता हूँ। माता रानी सबका कल्याण करे और उनके हर एक भक्तों तक मेरा यह गाना पहुंचें, यही कामना है।

आपको बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इनदिनों सबसे ज्यादा सुने और देखे जाने वाले कलाकार हैं। उनके फैन्स उनके हर गाने का इंतज़ार करते हैं। यही वजह है कि उनके आस पास भी कोई नज़र नहीं आता। वो पवन सिंह ही हैं, जिन्होंने भोजपुरी को अंतर्रराष्ट्रीय स्तर तक पॉपुलर बना दिया है। इसलिए उनके फैन्स प्यार से उन्हें रिकॉर्ड मशीन भी बुलाते हैं।

ये भी पढ़े: Akshara Singh का गाना ‘चौसठ जोगिनिया माई’ का फर्स्ट लुक आउट, रौद्र रूप में दिखी एक्ट्रेस

ताज़ा ख़बरें