सावन के पहले सोमवार पर खूब सुना जा रहा है Pawan Singh का सॉन्ग ‘ले जात बाड़ू देवघर’

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और आकांक्षा दुबे का नया सावन गीत रिलीज़ के साथ ही खूब पसंद किया जा रहा है

Pawan Singh Bolbam Song 2022: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग का लोहा मनवा चुके पावर स्टार पवन सिंह ने सावन स्पेशल अपने नए गाने से भी धमाल मचा दिया है। पवन सिंह का नया गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ सावन की पहली सोमवारी से पहले रिलीज हुआ और पहले ही दिन इस गाने को रिकॉर्ड से भी अधिक व्यूज मिल रहे है। इस तरह पवन सिंह के गाने ने बाबा बैद्यनाथ की भक्ति में भी अपने गाने की लोकप्रियता से सभी का दिल जीत लिया है। यह गाना खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

वेब म्यूजिक से रिलीज पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ अभी यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस साल अब तक कई सावन स्पेशल गाने आये हैं, जो बाबा भोलेनाथ को लेकर गाये गए हैं। लेकिन कोई भी गाना अभी तक टॉप ट्रेंड में शामिल नहीं हो सका था। लेकिन पवन सिंह के गाने ने यह कमाल कर दिखाया और रिलीज के महज कुछ ही घण्टों में पवन का यह गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया।

आपको बता दें कि गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ में पवन सिंह की सुरीली आवाज का कोई जवाब नहीं। उनके साथ इस गाने में शिल्पी राज का स्वर भी सराहनीय है।

पवन सिंह के साथ गाना ‘ले जात बाड़ू देवघर’ के म्यूजिक वीडियो में आकांक्षा दुबे नज़र आ रही हैं। पवन सिंह और आकांक्षा दुबे की जोड़ी इस गाने में काफी पसंद किये जा रहे है। सावन के मौके पर पवन सिंह अपने फैंस के बीच और भी कई गाने जल्द लेकर आएँगे। भोजपुरी फिल्म जगत से कई कलाकारों के गाने इन दिनों रिलीज़ किये जा रहे है लेकिन पवन सिंह के गाने ने रिलीज़ के साथ ही काफी सुर्खिया बटोर ली है।

ये भी पढ़े: Ravi Kishan के जन्मदिन को एक्टर Pappu Yadav ने बनाया काफी खास, देखे वीडियो

ताज़ा ख़बरें