Bhojpuri Holi Song: पवन सिंह का एक और होली सॉन्ग ने मचाया धमाल, श्वेता महारा संग जमकर खेल रहे है होली, दोनों की जोड़ी मचा रही है तहलका

भोजपुरी फिल्मो के पावरस्टार पवन सिंह और श्वेता महारा का होली सांग 'होली के मजा' रिलीज़ किया गया है। इस गाने में दोनों की केमस्ट्री खूब पसंद की जा रही है

Pawan Singh-Shweta Mahara Holi Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक और होली स्पेशल गाना आज रिलीज हुआ है, जिसने धमाल मचा दिया है। व्हाइट व्हाइट लहंगा की सफलता के बाद अब पवन सिंह का यह गाना  ‘होली के मजा’ भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को होली के रंग की उमंग से भर दिया है।

गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आ रही हैं। श्वेता महारा की दीवानगी वैसे भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है। ऐसे में श्वेता महारा का पवन सिंह के साथ ठुमके ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

बता दें कि पवन सिंह और श्वेता महारा का यह भोजपुरी होली गाना ‘होली के मजा’ को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।पी आर ओ रंजन सिन्हा है। इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं इसके वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों के बीच जारी होली की हुड़दंग के संग उड़ते रंग और गुलाल देखकर आप भी रंगों के त्यौहार के संग रंग जाएंगे।

पवन सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दर्शकों के प्यार और समर्थन के बदले पवन सिंह भी लगातार अपने अभिनय और गानों से उनका मनोरंजन करते नजर आते हैं। इसी क्रम में अब पवन ने होली के मौके पर अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

पवन सिंह की फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया है। जो काफी पसंद किया जा रहा है। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़े: Breaking: पवन सिंह की फिल्म ‘मैंने उनको साजन चुन लिया 2’ की हुई घोषणा, एक नहीं बल्कि नजर आएंगी तीन अभिनेत्रियां, जानिए पूरी खबर

ताज़ा ख़बरें